द इंडियन व्यू

दस दिन बाद भी फिल्म 'सितारे जमीन पर' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

नई दिल्ली : आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को रिलीज़ हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। 20 जून को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
2 min read
दस दिन बाद भी फिल्म 'सितारे जमीन पर' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

नई दिल्ली : आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को रिलीज़ हुए 10 दिन पूरे हो चुके हैं। 20 जून को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म ने पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत में अब तक फिल्म ने 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसकी कुल कमाई तेजी से 200 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 14.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन अब 122.65 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अब तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'सितारे जमीन पर' की कुल कमाई 194 करोड़ रुपये हो चुकी है।

'सितारे जमीन पर' में पहली बार आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई है। फिल्म में जेनेलिया ने आमिर की पत्नी सुनीता की भूमिका निभाई है, जबकि आमिर एक बदनाम बास्केटबॉल कोच गुलशन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म की कहानी डाउन सिंड्रोम पर आधारित है और इसे आरएस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है। आमिर खान ने इस प्रोजेक्ट को अपनी पूर्व पत्नी किरण राव के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।-------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…