द इंडियन व्यू

दक्षिण मध्य रेलवे में पहली बार कवच 4.0 चालू, 108 किलोमीटर मार्ग पर सुरक्षा प्रणाली उन्नत

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) में पहली बार कवच 4.0 को सफलतापूर्वक चालू कर रेल सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद मंडल के मलकानगिरी-कामारेड्डी खंड में 108 रूट…

Ragwendra P Singh
September 23, 2026
2 min read
दक्षिण मध्य रेलवे में पहली बार कवच 4.0 चालू, 108 किलोमीटर मार्ग पर सुरक्षा प्रणाली उन्नत

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) में पहली बार कवच 4.0 को सफलतापूर्वक चालू कर रेल सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद मंडल के मलकानगिरी-कामारेड्डी खंड में 108 रूट किलोमीटर पर कवच 3.2 को उन्नत कर कवच 4.0 किया गया है।रेल मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि दक्षिण मध्य रेलवे में कवच 3.2 के 1,465 रूट किलोमीटर पर इस्तेमाल से मिले अनुभवों के आधार पर कवच 4.0 में कई तकनीकी सुधार किए गए हैं। इसे देशभर में बड़े पैमाने पर लागू करने की योजना है।कवच 4.0 में ट्रेन के स्थान की अधिक सटीक जानकारी देने की क्षमता जोड़ी गई है। बड़े यार्ड में सिग्नल की स्थिति की बेहतर जानकारी, ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) के जरिये स्टेशन से स्टेशन तक कवच इंटरफेस तथा मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के साथ सीधे इंटरफेस की सुविधा भी इसमें शामिल है।कवच स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली है, जो लोको पायलट को निर्धारित गति सीमा में ट्रेन चलाने में मदद करती है और जरूरत पड़ने पर स्वत: ब्रेक लगा सकती है। इसका उद्देश्य सिग्नल पार करने की स्थिति (एसपीएडी) को रोकने, महत्वपूर्ण परिस्थितियों में ट्रेन की गति नियंत्रित करने और टक्कर के जोखिम को कम करने में मदद करना है।कवच के लिए स्टेशनों और ब्लॉक खंडों में स्टेशन कवच, पूरे ट्रैक पर आरएफआईडी टैग, संचार टावर, पटरियों के किनारे ओएफसी तथा ट्रेनों के इंजनों में लोको कवच जैसी तकनीकी सुविधाएं स्थापित करनी होती हैं। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह सुरक्षा प्रणाली उच्चतम सुरक्षा प्रमाणन स्तर सेफ्टी इंटीग्रिटी लेवल-4 (एसआईएल-4) की आवश्यकताओं को पूरा करती है।रेल मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण मध्य रेलवे में कवच 4.0 का सफल परिचालन स्वदेशी रेल सुरक्षा तकनीक को मजबूत करने और भारतीय रेलवे के विभिन्न हिस्सों में उन्नत स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…