द इंडियन व्यू

दक्षिण कोरिया पर 4-1 की जीत, भारत ने जूनियर एशिया कप में किया विजयी आगाज

गत चैंपियन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप चीन 2026 में अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत की। भारत ने शनिवार को अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर तीन अंक हासिल किए।…

Ragwendra P Singh
September 5, 2026
2 min read
दक्षिण कोरिया पर 4-1 की जीत, भारत ने जूनियर एशिया कप में किया विजयी आगाज

गत चैंपियन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप चीन 2026 में अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत की। भारत ने शनिवार को अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर तीन अंक हासिल किए। पिछली दो बार की चैंपियन भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में संयमित और प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

भारत से सानिका चंद्रकांत माने, पूर्णिमा यादव, पूजा साहू और मधु सिदार ने गोल किए। भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पहले क्वार्टर में कई मौके बनाए। आठवें मिनट में सानिका चंद्रकांत माने ने गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। भारत ने इस क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए लेकिन दोनों मौकों को गोल में नहीं बदल सका।

दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भारत ने फिर दबाव बनाया और एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। शुरुआती प्रयास के बाद दोबारा पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारतीय टीम गोल नहीं कर सकी। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने बराबरी के लिए दबाव बनाया और पांच मिनट के भीतर लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने शानदार बचाव करते हुए कोरियाई हमलों को नाकाम कर दिया।

@TheHockeyIndia

दूसरे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस बार भारत ने शानदार रणनीति के साथ इसे अंजाम दिया और 30वें मिनट में पूर्णिमा यादव ने गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। मध्यांतर तक भारत इसी स्कोर से आगे रहा।

तीसरे क्वार्टर में दक्षिण कोरिया ने वापसी की कोशिश की लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने मजबूती से उसका सामना किया। भारतीय अग्रिम पंक्ति ने भी जवाबी हमलों के जरिए खतरा बनाए रखा। क्वार्टर के अंतिम क्षणों में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे पूजा साहू ने गोल में बदल कर भारत की बढ़त 3-0 कर दी।

अंतिम क्वार्टर में तीन गोल की बढ़त के बावजूद भारत ने आक्रमण जारी रखा। 51वें मिनट में मधु सिदार ने गोल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। दक्षिण कोरिया ने हार नहीं मानी और 57वें मिनट में किल गाबिन ने पेनल्टी कॉर्नर पर रणनीतिक बदलाव के जरिए गोल कर अंतर 1-4 कर दिया।

इसके बाद भारतीय टीम ने अंतिम मिनटों में मजबूती से खेलते हुए दक्षिण कोरिया को कोई और मौका नहीं दिया और 4-1 से जीत दर्ज की। भारतीय जूनियर महिला टीम अब अपने दूसरे मुकाबले में 6 सितंबर को मलेशिया का सामना करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।