दक्षिण अफ्रीका में नौसैनिक अभ्यास नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहींः भारत
नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के तटों पर आयोजित नौसैनिक अभ्यास में शामिल न होने की खबरों के बीच भारत ने कहा है कि यह कोई नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहीं है। यह अभ्यास पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की पहल थी, जिसमें…

नई दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के तटों पर आयोजित नौसैनिक अभ्यास में शामिल न होने की खबरों के बीच भारत ने कहा है कि यह कोई नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहीं है। यह अभ्यास पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की पहल थी, जिसमें हिस्सा नहीं लिया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा कि भारत ने हाल ही में आयोजित ‘ब्रिक्स नौसैनिक अभ्यास’ में भाग नहीं लिया। यह अभ्यास पूरी तरह से दक्षिण अफ्रीका की पहल थी, जिसमें कुछ ब्रिक्स सदस्य देशों ने हिस्सा लिया। इसे नियमित या संस्थागत ब्रिक्स गतिविधि नहीं माना जा सकता और सभी सदस्य देशों ने इसमें भाग भी नहीं लिया।
जायसवाल ने कहा कि भारत ने पहले भी ऐसे अभ्यासों में भाग नहीं लिया है। भारत जिस नियमित अभ्यास का हिस्सा है, वह भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका समुद्री अभ्यास (आईबीएसएएमएआर) समुद्री अभ्यास है, जिसमें भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका की नौसेनाएं शामिल होती हैं। इसका पिछला संस्करण अक्टूबर 2024 में आयोजित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स देशों का एक सप्ताह लंबा संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 13 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के सायमन टाउन नौसैनिक अड्डे के पास शुरू हुआ, जिसमें चीन, रूस और दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देशों ने भाग लिया। दक्षिण अफ्रीका ने इसे वैश्विक स्तर पर बढ़ते समुद्री तनावों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया बताया है। इस अभ्यास का नेतृत्व चीन कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
