थाईलैंड ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त, उन्नति और मालविका बाहर
भारतीय उन्नति हुड्डा और मालविका बंसोड़ अपने से ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ियों से हारकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। साभार : गूगल ओडिशा मास्टर्स 2022 और अबु धाबी मास्टर्स 2023 विजेता 17 वर्ष की…

भारतीय उन्नति हुड्डा और मालविका बंसोड़ अपने से ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ियों से हारकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गईं।

ओडिशा मास्टर्स 2022 और अबु धाबी मास्टर्स 2023 विजेता 17 वर्ष की उन्नति को थाईलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग ने 39 मिनट में 21 . 14, 21 . 11 से हराया। दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी मालविका को पूर्व विश्व चैम्पियन थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन ने 21 . 12, 21. 16 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
