द इंडियन व्यू

थाईलैंड ओपन: आयुष और उन्नति पर रहेगी निगाहें, लक्ष्य सेन का वापसी का इरादा

युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा अपने हाल के बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे जबकि लक्ष्य सेन मंगलवार से यहां शुरू हो रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान अपनी लय हासिल…

Ragwendra P Singh
May 12, 2025
2 min read
थाईलैंड ओपन: आयुष और उन्नति पर रहेगी निगाहें, लक्ष्य सेन का वापसी का इरादा

युवा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा अपने हाल के बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे जबकि लक्ष्य सेन मंगलवार से यहां शुरू हो रहे थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दौरान अपनी लय हासिल करने के लिए उत्सुक होंगे।

साभार : गूगल

आयुष (20 वर्ष) और उन्नति (17 वर्ष) पिछले हफ्ते ताइपे ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। लेकिन उन्हें यहां मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने के लिए क्वालीफाइंग दौर से गुजरना होगा। आयुष अपने शुरुआती क्वालीफाइंग मैच में फिनलैंड के जोकिम ओल्डोर्फ से भिड़ेंगे जबकि उन्नति का सामना महिला एकल क्वालीफायर में थाईलैंड की थामोनवान निथिटिकराई से होगा।

वहीं सेन मुख्य ड्रॉ में आयरलैंड के नहत गुयेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन सेन अपनी फिटनेस को परखने के लिए उत्सुक होंगे, क्योंकि चोट के कारण वह सुदीरमन कप में कोई भी मैच नहीं खेल पाए थे। एक अन्य उभरती हुई प्रतिभा प्रियांशु राजावत इंडोनेशिया के अल्वी फरहान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

महिला एकल में मालविका बंसोड़ मुख्य ड्रॉ में अपने शुरुआती मैच में तुर्की की नेस्लिहान यिगिट का सामना करेंगी। पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन अनुपमा उपाध्याय को अपने पहले दौर में थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन रतचानोक इंतानोन के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। रक्षिता रामराज सिंगापुर की यो जिया मिन के खिलाफ अपने पहले मैच में उतरेंगी जबकि आकर्षि कश्यप का सामना जापान की काओरू सुगियामा से होगा।

पुरुष एकल में पूर्व विश्व नंबर एक किदाम्बी श्रीकांत (अभी 82वें स्थान पर) वापसी की राह जारी रखेंगे और क्वालीफायर में उनका सामना साथी भारतीय एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम से होगा। पुरुष एकल क्वालीफायर में सतीश करुणाकरण और थारुण मन्नेपल्ली भी मैदान में हैं। महिला क्वालीफायर में उन्नति के साथ इरा शर्मा मैदान में एकमात्र अन्य भारतीय हैं।

विश्व की 10वें नंबर की महिला युगल जोड़ी तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद चोटों के कारण सुदीरमन कप से बाहर रहने के बाद वापसी करने के लिए तैयार हैं। पिछले साल शीर्ष 10 में जगह बनाने वाली यह जोड़ी गायत्री की पीठ की चोट और ट्रीसा के कंधे की समस्या के कारण ब्रेक लेने के लिए मजबूर हुई।

मुख्य ड्रॉ के शुरुआती दौर में उनका सामना मलेशियाई जोड़ी ओंग शिन यी और कारमेन टिंग से होगा। युगल में भारत का प्रतिनिधित्व पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक के की पुरुष जोड़ी और कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी की महिला जोड़ी भी करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।