त्योहारों पर भीड़ नियंत्रण के लिए 76 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे होल्डिंग एरियाः रेल मंत्री
नई दिल्ली : दिवाली और छठ पूजा मनाने के लिए रेल के जरिये लाखों लोगों की आवाजाही के बीच भारतीय रेलवे ने भीड़ के सुचारू प्रबंधन के लिए कई कदम उठाए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एकदिन पहले स्वयं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन…

नई दिल्ली : दिवाली और छठ पूजा मनाने के लिए रेल के जरिये लाखों लोगों की आवाजाही के बीच भारतीय रेलवे ने भीड़ के सुचारू प्रबंधन के लिए कई कदम उठाए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एकदिन पहले स्वयं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया और गुरुवार को उन्होंने भीड़ नियंत्रण को लेकर 24 घंटे निगरानी के लिए बनाए गए एआई प्रबंधित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।रेलवे भवन में आज मीडिया से बातचीत करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यातायात पैटर्न ेके विस्तृत अध्ययन और यात्रियों की बढ़ती संख्या का विश्लेषण कर इसके सुचारू प्रबंधन के लिए तंत्र विकसित किया गया है।अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया। अब 76 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों पर ऐसा ही प्रबंध किए जाने की योजना है। इसके लिए राइट्स की तरफ से डिजाइन तैयार किया जाएगा। जो अगले साल त्योहारों के सीजन में तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 100 से ज़्यादा स्टेशनों पर टिकट काउंटर बढ़ाए गए।सुरक्षा में सुधार के लिए हज़ारों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि भीड़भाड़ वाले समय में प्लेटफार्मों को साफ़ रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।वैष्णव ने बताया कि मंडल, ज़ोन और बोर्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष दिवाली के दिन भी 24×7 काम कर रहे थे।बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर छोटे नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए हैं।देरी से बचने के लिए विशेष ट्रेनों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।उन्होंने इन कदमों के सकारात्मक परिणाम साझा करते हुए कहा कि इस त्यौहारी सीज़न में अब तक 1 करोड़ से ज़्यादा यात्री सुरक्षित घर पहुंच चुके हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब हमने पहली बार प्रतीक्षालय देखा, तो इसकी क्षमता अपर्याप्त थी। 18 अक्टूबर को बहुत भीड़ थी, इसलिए 19 अक्टूबर को तुरंत हमने यात्रियों को आराम से समायोजित करने के लिए प्रतीक्षालय का विस्तार किया। अब क्षमता पर्याप्त से अधिक है। अब 24, 25 और 26 अक्टूबर को भीड़ की संभावना को देखते हुए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।उन्होंने कहा कि पिछली बार बिहार जाने वाली ट्रेनें मुख्य तौर पर 7 स्टेशनों पर रुकती थी, जिसमें पटना, मुजफरपुर, सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और गयाजी शामिल था। इस बार इन स्टेशनों की संख्या 28 कर दी गई जिससे यात्रियों को सहूलियत देते हुए भीड़ को कम किया जा सका। वहीं, पिछले साल इस सीजन में 7700 स्पेशन ट्रेनें चलाई गई थी, इस बार यह संख्या 13 हजार के पार चला जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के सामने तमाम चुनौतियों के बावजूद यात्रियों की सुविधा के लिए बहुत सारे इंतजाम किए हैं जिसका असर देखा जा रहा है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
