तेल कंपनियों को झटका! पेट्रोल निर्यात पर लगा 3 रुपये विंडफॉल टैक्स, ATF को मिली बड़ी राहत
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों के विदेशी मुनाफे पर लगाम लगाने के लिए बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात (एक्सपोर्ट) पर 3 रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल गेन टैक्स लगाने का ऐलान किया है।…

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों के विदेशी मुनाफे पर लगाम लगाने के लिए बड़ा नीतिगत फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल के निर्यात (एक्सपोर्ट) पर 3 रुपये प्रति लीटर का विंडफॉल गेन टैक्स लगाने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर रिफाइनरी कंपनियों और एविएशन सेक्टर को राहत देते हुए डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल पर लगने वाली ड्यूटी में कटौती कर दी गई है।
नई दरें 16 मई से लागू हो गई हैं। माना जा रहा है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने और निर्यात से होने वाले अतिरिक्त मुनाफे को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है।
पेट्रोल एक्सपोर्ट पर पहली बार लगाया गया टैक्स
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद पहली बार पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर 3 रुपये प्रति लीटर की विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) लगाया गया है।
इसका मतलब है कि अब कोई भी पेट्रोलियम कंपनी विदेशों में पेट्रोल बेचकर जो अतिरिक्त मुनाफा कमाएगी, उस पर सरकार को प्रति लीटर 3 रुपये टैक्स देना होगा।
हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा टैक्स ढांचे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल घरेलू ईंधन कीमतों पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।
डीजल और जेट फ्यूल पर बड़ी राहत
सरकार ने डीजल और विमान ईंधन पर लगने वाली ड्यूटी में कटौती की है।
डीजल के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी 23 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 16.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर ड्यूटी 33 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 16 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।
इसके अलावा, पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस को शून्य रखा गया है।
पहले कई बार बदली गई थीं ड्यूटी दरें
सरकार ने पश्चिम एशिया में युद्ध की शुरुआत के बाद मार्च और अप्रैल में कई बार एक्सपोर्ट ड्यूटी की समीक्षा की थी।
26 मार्च को डीजल पर 21.50 रुपये प्रति लीटर और ATF पर 29.5 रुपये प्रति लीटर ड्यूटी लगाई गई थी।
11 अप्रैल को इन दरों को बढ़ाकर क्रमशः 55.5 रुपये और 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया।
30 अप्रैल को राहत देते हुए इन्हें घटाकर 23 रुपये और 33 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया।
अब ताजा समीक्षा में डीजल और जेट फ्यूल पर और राहत दी गई है, जबकि पेट्रोल पर नया टैक्स लगाया गया है।
कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं, जबकि युद्ध से पहले यह करीब 73 डॉलर प्रति बैरल थी।
सरकार का कहना है कि विंडफॉल टैक्स लगाने का मुख्य उद्देश्य घरेलू बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और निर्यातकों को वैश्विक कीमतों के अंतर का अनुचित लाभ उठाने से रोकना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार का यह कदम घरेलू ईंधन आपूर्ति को स्थिर रखने और अंतरराष्ट्रीय संकट के बीच बाजार संतुलन बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
