तेलंगाना के मेदाराम जातरा में कथित यौन उत्पीड़न पर एनसीडब्ल्यू ने लिया संज्ञान, जांच समिति गठितy
नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के मेदाराम में हाल ही में आयोजित सम्मक्का–सरलम्मा जातरा के दौरान 13 वर्षीय बालिका के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना का संज्ञान लिया है। यह घटना…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के मेदाराम में हाल ही में आयोजित सम्मक्का–सरलम्मा जातरा के दौरान 13 वर्षीय बालिका के साथ कथित यौन उत्पीड़न की घटना का संज्ञान लिया है। यह घटना छत्तीसगढ़ के पांच युवकों द्वारा कथित रूप से किए गए सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस कथित घटना की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।
आयोग द्वारा बुधवार को जारी जानकारी के अनुसार जांच समिति की अध्यक्षता एनसीडब्ल्यू की सदस्य डेलिना खोंगदुप करेंगी। एनसीडब्ल्यू की वरिष्ठ समन्वयक कंचन खट्टर समिति की सदस्य होंगी। समिति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), मुलुगु, तेलंगाना द्वारा नामित एक अधिवक्ता की सहायता भी ले सकती है।
समिति जांच की शुरुआत 5 फरवरी से करेगी। समिति के सदस्य कथित घटना तक पहुंचने वाली परिस्थितियों की जांच, संबंधित प्राधिकरणों द्वारा की गई कार्रवाई का आकलन, तथ्यों की पुष्टि हेतु संबंधित अधिकारियों एवं व्यक्तियों से संवाद करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुधारात्मक उपायों की संस्तुति करने का दायित्व सौंपा गया है। जांच की बाद समिति अपनी संस्तुतियां आयोग को उपयुक्त कार्रवाई के लिए सौंपेगी। आयोग जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर इस मामले की सतत निगरानी करेगा।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
