तेरा तलाक तय है…नासिक में अशोक खरात का एक और कांड, महिला को अप्सरा बताकर बनाया हवस का शिकार
नासिक : धार्मिक अनुष्ठान और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को जाल में फंसाकर यौन शोषण करने के आरोप में स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ अब तीसरा मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है और…

नासिक : धार्मिक अनुष्ठान और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं को जाल में फंसाकर यौन शोषण करने के आरोप में स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ अब तीसरा मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है और इससे पहले भी उसके खिलाफ दो अन्य महिलाओं ने शिकायतें दर्ज कराई हैं।
विश्वास और धर्म के नाम पर फंसाया
शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों के चलते समाधान की तलाश में अशोक खरात के पास गई थी। वहीं, खरात ने उसे अपने तंत्र-मंत्र और धार्मिक अनुष्ठान के चककर में फंसाकर बार-बार यौन शोषण किया।
पीड़ित महिला के अनुसार, अशोक खरात ने उसे विश्वास दिलाया कि वह “पिछले जन्म की अप्सरा” है और उसका तलाक होना विधि का विधान है। इस भरोसे और डर के सहारे उसने महिला को अपने जाल में फंसा लिया और बार-बार यौन शोषण किया।
लगातार तीसरी शिकायत
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह तीसरा मामला है जिसमें अशोक खरात के खिलाफ यौन शोषण और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पहले भी दो महिलाओं ने इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस की कार्रवाई
सरकारवाड़ा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अशोक खरात की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीमों को लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि महिलाओं को अशोक खरात और उसके गिरोह से बचाने के लिए सतर्कता बढ़ाई जाएगी, और सभी संभावित पीड़ितों से संपर्क करने की भी कोशिश की जा रही है।
चेतावनी
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के धार्मिक या तांत्रिक दावों में आकर अपनी सुरक्षा खतरे में न डालें। किसी भी तरह की अनैतिक या शोषण की गतिविधि के मामले में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
