द इंडियन व्यू

तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप शनिवार से, 600 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ। राजधानी में 22 अगस्त से कराटे खिलाड़ियों का जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अलग-अलग आयु और भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश…

Ragwendra P Singh
August 21, 2026
2 min read
तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप शनिवार से, 600 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ। राजधानी में 22 अगस्त से कराटे खिलाड़ियों का जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी अलग-अलग आयु और भार वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे।

दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, इंडिया के तत्वावधान में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा 22 और 23 अगस्त, 2026 को लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में होगा।

चैंपियनशिप के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह व आयोजन सचिव संतोष कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में मेजबान उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, गुजरात, गोवा, झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश की टीमों से करीब 600 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी जिसमें सबसे बड़ा दल उत्तर प्रदेश का 350 सदस्यीय होगा।

फाइल फोटो : गूगल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जसपाल सिंह के अनुसार चैंपियनशिप के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और पूर्व संध्या पर प्रतिभागी खिलाड़ियों का वजन भी मापा गया। संतोष कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में कुल 140 स्वर्ण, 140 रजत एवं 280 कांस्य पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा होगी। चैंपियनशिप का आयोजन सब जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर आयु वर्ग में होगा। इसमें बालक व बालिकाओ में कुमिते के 110 भार वर्ग व काता की 30 श्रेणियों सहित कुल 140 वर्गो में स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

चैंपियनशिप का औपचारिक उद्घाटन 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे मुख्य अतिथि टीपी हवेलिया के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जसपाल सिंह करेंगे। चैंपियनशिप विश्व कराटे फेडरेशन के जज गोवा के स्टीफन शक्ति तथा एशियाई कराटे फेडरेशन के जज वाराणसी के दिलीप सैनी के दिशा निर्देशन में आयोजित की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।