तीन दशक बाद फिर वही कहानी : कास्पारोव ने आनंद को हराया
गैरी कास्परोव ने क्लच शतरंज लीजेंड्स टूर्नामेंट के 10वें गेम में विश्वनाथन आनंद को हराकर दो गेम शेष रहते मैच जीतकर 30 साल पहले का इतिहास दोहराया। 10 अक्टूबर 1995 का दिन था जब आनंद ने न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की…

गैरी कास्परोव ने क्लच शतरंज लीजेंड्स टूर्नामेंट के 10वें गेम में विश्वनाथन आनंद को हराकर दो गेम शेष रहते मैच जीतकर 30 साल पहले का इतिहास दोहराया।
10 अक्टूबर 1995 का दिन था जब आनंद ने न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की 107वीं मंजिल पर कास्पारोव के खिलाफ 20 गेम वाले क्लासिकल विश्व चैम्पियनशिप मैच में 18वें गेम में ड्रॉ खेला और 7.5-10.5 से हारे।
टूर्नामेंट में नियमों के मुताबिक आखिरी दो बाजियां ब्लिट्ज़ टाइम कंट्रोल के तहत खेली गईं और आनंद ने दो जीत दर्ज कीं, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और रूस के खिलाड़ी ने पहले ही अपनी जीत पक्की कर दी थी।

अंत में स्कोर 13-11 से कास्पारोव के पक्ष में रहा। उन्होंने इस तरह से 78,000 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि जीती, जबकि आनंद ने 1,44,000 डॉलर के मुकाबले में 66,000 डॉलर अपने नाम किए।
मैच के अंतिम दिन से पहले कास्पारोव ने पांच अंक की बढ़त ले रखी थी। आनंद के पास वापसी का मौका था, क्योंकि अंतिम दिन 12 अंक दांव पर लगे थे और प्रत्येक जीत तीन अंकों की थी।
आनंद ने दिन की शुरुआत कड़े मुकाबले में ड्रॉ से की लेकिन अगला गेम हार गए। इससे कास्पारोव ने मैच अपने नाम कर लिया था, दो ब्लिट्ज गेम अभी भी बचे हुए थे। आनंद ने इन दोनों गेम में जीत हासिल की लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए।
सम्बंधित ख़बरें
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
