तिनसुकिया में असम पुलिस कमांडो कैंप पर ग्रेनेड हमला, चार जवान घायल
तिनसुकिया (असम) : तिनसुकिया जिला अंतर्गत जागुन के दस माइल इलाके में स्थित असम पुलिस कमांडो के कैंप पर आज तड़के लगभग दो बजे हुए ग्रेनेड हमले में चार जवान घायल हो गए। कैंप पर पांच ग्रेनेड फेंके गए और उसके बाद भारी…

तिनसुकिया (असम) : तिनसुकिया जिला अंतर्गत जागुन के दस माइल इलाके में स्थित असम पुलिस कमांडो के कैंप पर आज तड़के लगभग दो बजे हुए ग्रेनेड हमले में चार जवान घायल हो गए। कैंप पर पांच ग्रेनेड फेंके गए और उसके बाद भारी गोलीबारी हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम, इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) की इसमें संभावित भूमिका होने का शक है।
बताया गया है कि कमांडो ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। अरुणाचल प्रदेश के पास स्थित इस तनावपूर्ण चाय बागान क्षेत्र जिले में 30 मिनट तक जोरदार मुठभेड़ चली। चार जवान घायल हो गए, तीन को मामूली चोटें आईं और एक गंभीर रूप से घायल हुआ। सभी को पास के एक अस्पताल में तुरंत मेडिकल सहायता दी गई।घायल कमांडो में जोरहाट के चित्रंजन मिली, देवाशीष बोरा और चाबुआ के रवि गर एवं एक अन्य शामिल हैं।
पूर्वोत्तर में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच, तिनसुकिया में इस तरह की घटनाओं का पुराना इतिहास रहा है। हमलावरों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने तलाशी अभियान, नाकेबंदी और हवाई निगरानी तेज कर दी है। असम विधानसभा चुनाव के बीच इस तरह की घटना से सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा हो गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
