ताइपे ओपन में भारतीय युवाओं का दबदबा: आयुष और उन्नति क्वार्टर फाइनल में
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ पुरूष और महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। साभार : गूगल विश्व जूनियर चैम्पियनशिप 2023…

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी और उन्नति हुड्डा ने ताइपे ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के साथ पुरूष और महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विश्व जूनियर चैम्पियनशिप 2023 के कांस्य पदक विजेता 20 वर्ष के आयुष ने दूसरे दौर में अनुभवी किदाम्बी श्रीकांत को 21-16 15-21 21-17 से हराया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और विश्व चैम्पियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता श्रीकांत विश्व रैंकिंग में 82वें स्थान पर हैं।
पिछले दौर में आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप उपविजेता ली चिया हाओ को हराने वाले आयुष का सामना अब कनाडा के सातवीं वरीयता प्राप्त ब्रायन यांग से होगा।
2022 ओडिशा मास्टर्स और 2023 अबुधाबी मास्टर्स चैम्पियन उन्नति ने चीनी ताइपे की लिन सिह युन को 21-12 21-7 से हराया। अब वह स्थानीय खिलाड़ी हुंग यि तिंग से खेलेंगी। राष्ट्रीय खेल 2023 स्वर्ण पदक विजेता थारून मन्नेपल्ली को इंडोनेशिया के मोह जाकी उबेदिल्लाह ने दूसरे दौर में 21 . 13, 21 . 9 से हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
