ताइपे ओपन: उन्नति हुड्डा महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में, देविका सिहाग को हराया
नई दिल्ली : भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताइपे ओपन-2026 के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्नति ने हमवतन देविका…

नई दिल्ली : भारत की युवा बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ताइपे ओपन-2026 के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्नति ने हमवतन देविका सिहाग को 23-21, 21-16 से हराया।
मुकाबले के पहले गेम में उन्नति ने दमदार शुरुआत करते हुए 11-3 की बढ़त बना ली थी। हालांकि, देविका ने शानदार वापसी करते हुए स्कोर 21-21 से बराबर कर दिया, लेकिन निर्णायक क्षणों में उन्नति ने संयम बनाए रखा और लगातार दो अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया।
दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मध्यांतर तक उन्नति 11-9 से आगे थीं। इसके बाद उन्होंने मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया। लगातार अंक गंवाने के साथ देविका की लय भी टूटती गई और उन्नति ने 21-16 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
18 वर्षीय उन्नति अब सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान और वियतनाम की गुयेन थुई लिन्ह के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल मुकाबले की विजेता से भिड़ेंगी।
भारत के अन्य खिलाड़ी तन्वी शर्मा और किरण जॉर्ज भी शुक्रवार को अपने-अपने एकल क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेंगे। तन्वी का सामना थाईलैंड की सुपानिदा कातेथोंग से, जबकि किरण जॉर्ज का मुकाबला जापान के युदाई ओकिमोटो से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
