द इंडियन व्यू

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जर्मनी दौरे पर, प्रवासी तमिलों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

नई दिल्ली : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जर्मनी दौरे पर हैं। बर्लिन पहुंचने पर प्रवासी तमिल समुदाय ने उनका स्वागत किया। शनिवार से शुरू हुई इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में नए औद्योगिक निवेश आकर्षित करना और नई…

Ragwendra P Singh
August 31, 2025
2 min read
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जर्मनी दौरे पर, प्रवासी तमिलों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

नई दिल्ली : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जर्मनी दौरे पर हैं। बर्लिन पहुंचने पर प्रवासी तमिल समुदाय ने उनका स्वागत किया। शनिवार से शुरू हुई इस यात्रा का उद्देश्य राज्य में नए औद्योगिक निवेश आकर्षित करना और नई व्यावसायिक साझेदारियां बनाना है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, नमस्ते, जर्मनी। यहां मेरे तमिल परिवारों ने गर्मजोशी और प्यार से मेरा स्वागत किया। मैं तमिलनाडु की खूबियों को प्रदर्शित करने और ऐसे निवेश आकर्षित करने आया हूं, जो हमारे राज्य के उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करेंगे।

मुख्यमंत्री स्टालिन अपनी पत्नी दुर्गा स्टालिन के साथ शनिवार सुबह 8.25 बजे चेन्नई हवाई अड्डे से रवाना हुए। मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मुख्य सचिव शिव दास मीणा, वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवालय के सदस्यों ने उन्हें विदाई दी। उड़ान भरने से पहले, मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि इस यात्रा का मुख्य लक्ष्य नए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करना और तमिलनाडु को भारत के शीर्ष निवेश गंतव्यों में से एक के रूप में मजबूत करना है।

स्टालिन ने कहा, 2021 से, हमारी सरकार ने 922 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के माध्यम से 10.62 लाख करोड़ रुपये के निवेश आकर्षित किए हैं, जिससे 32.81 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इनमें से कई परियोजनाएँ पूरी होने वाली हैं और कई कंपनियों ने उत्पादन शुरू कर दिया है। मेरी विदेश यात्राओं से लगातार नई परियोजनाएँ सामने आई हैं, जिसकी पुष्टि केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों से होती है।

इस दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य के लिए नए औद्योगिक निवेश आकर्षित करना और अंतरराष्ट्रीय व्यापार साझेदारियां बनाना है। यात्रा के दौरान स्टालिन जर्मनी और ब्रिटेन में उद्योगपतियों, प्रवासी समुदायों और कल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़ी अलग-अलग बैठकों में हिस्सा लेंगे।

जर्मनी के बाद एमके स्टालिन यूके भी जाएंगे। अपने कार्यक्रम के तहत, मुख्यमंत्री 4 सितंबर को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्वाभिमान आंदोलन की शताब्दी संगोष्ठी में भाग लेंगे। उनके जर्मनी और यूके में औद्योगिक नेताओं के साथ बैठकें, प्रवासी सम्मेलन और कल्याणकारी कार्यक्रमों में भी भाग लेने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री स्टालिन अपना दौरा पूरा करने के बाद 8 सितंबर को चेन्नई लौटेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…