तकनीकी युग में ढलने के लिए अध्ययन और कौशल उन्नयन अत्यंत आवश्यक: हरिवंश
नई दिल्ली : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने गुरुवार को संसद भवन में राज्यसभा इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर्न्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तेज़ी से बदलते तकनीकी युग में सफलतापूर्वक ढलने के लिए कौशल उन्नयन बेहद…

नई दिल्ली : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने गुरुवार को संसद भवन में राज्यसभा इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत इंटर्न्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तेज़ी से बदलते तकनीकी युग में सफलतापूर्वक ढलने के लिए कौशल उन्नयन बेहद आवश्यक हैं।
उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के आगमन से उत्पन्न अवसरों और चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कई उदाहरण साझा किए। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे पूरी तरह तकनीक पर निर्भर रहने के बजाय सही ज्ञान और कौशल विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करें।
उन्होंने कहा कि नई तकनीक को अपनाना न केवल व्यक्तिगत स्तर पर उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक है, बल्कि यह जमीनी स्तर पर सुशासन को भी मज़बूत बनाने में महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री जनधन योजना का उदाहरण देते हुए हरिवंश ने कहा कि आधार की डिजिटल अवसंरचना और मोबाइल फ़ोनों के प्रसार ने बैंकिंग कवरेज को बेहतर बनाने में मदद की, जो पारंपरिक तरीकों से करने में दशकों लग जाते। उन्होंने कहा, “विश्व बैंक के एक अध्ययन के अनुसार यदि हम पारंपरिक तरीकों यानी ग्राहकों के भौतिक सत्यापन से बैंक खाते खोलते रहते, तो जितने बैंक खाते आज खुले हैं, उन्हें खोलने में हमें 47 वर्ष लग जाते, लेकिन ‘जैम ट्रिनिटी’ और ई-केवाईसी प्रक्रिया ने आज एक विशाल लाभार्थी नेटवर्क तैयार कर दिया है।”
उन्होंने कहा कि आज जो हम भारत और दुनिया भर में देख रहे हैं, वह रातों-रात हुआ परिवर्तन नहीं है। यह दशकों से हो रहे नवाचारों का परिणाम है, जिसने हमें इस मुकाम पर पहुंचाया है। इसके अलावा भारत की स्थिर आर्थिक वृद्धि ने युवाओं को नवाचार करने, जोखिम उठाने और अपने उद्यमशील सपनों को साकार करने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान किया है। दुनिया नवाचार को बहुत ऊंचा मूल्य दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
