ड्रीम स्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप: पंजाब एफसी के बालकों ने खिताब रखा बरकरार
गोवा के प्रसिद्ध रायया स्पोर्ट्स ग्राउंड में ड्रीम स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप फुटबॉल का भव्य फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल में देशभर से आई युवा फुटबॉल प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखाया। बालिका वर्ग में झारखंड एफए ने खिताब जीता, जबकि…

गोवा के प्रसिद्ध रायया स्पोर्ट्स ग्राउंड में ड्रीम स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप फुटबॉल का भव्य फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल में देशभर से आई युवा फुटबॉल प्रतिभाओं ने अपना दमखम दिखाया। बालिका वर्ग में झारखंड एफए ने खिताब जीता, जबकि बालक वर्ग में पंजाब एफसी ने अपना खिताब कायम रखा।

बालिका में झारखंड एफए की टीम बनीं चैंपियन
टूर्नामेंट के समापन समारोह में भारतीय फुटबॉल के दिग्गज सुब्रत पॉल और बाईचुंग भूटिया समेत गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खौंटे, परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो, पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक दिगंबर कामत, आईपीएस वर्षा शर्मा (डीआईजी, गोवा पुलिस) और गोवा फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. कैटानो फर्नांडिस ने शिरकत की।
अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। बालिका वर्ग के नेशनल फाइनल में झारखंड एफए और ओडिशा एफए के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
झारखंड ने 20वें मिनट में अनामिका सांगा के एकमात्र गोल से 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। ओडिशा की टीम बराबरी की पूरी कोशिश करती रही, लेकिन झारखंड की कप्तान चांदनी कुमारी की अगुवाई में रक्षापंक्ति ने अंत तक बढ़त कायम रखी।
जीत के बाद कप्तान चांदनी ने कहा, “यह खिताब हमारे लिए काफी खास है। हमारी रणनीति गेंद को आगे बनाए रखने की थी, जिससे हम अपनी बढ़त बचा सकें। ड्रीम स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का आयोजन शानदार रहा। इस मंच ने हमें देश के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया है। मेरा सपना है कि एक दिन भारत का प्रतिनिधित्व करूं, और मेरा परिवार भी मेरे इस सपने के साथ है।”
बालक वर्ग के फाइनल में पंजाब एफसी ने मोहन बागान सुपर जाइंट को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पंजाब के शुभम गुरूंग ने 10वें मिनट में गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद 64वें मिनट में आशीष लोहार ने दूसरा गोल कर जीत पक्की कर दी।
पंजाब एफसी के कप्तान अनिकेत यादव ने कहा, “हमारी टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही, जो हमारी कड़ी मेहनत और एकजुटता का नतीजा है। इस टूर्नामेंट में हमें नॉर्विच सिटी एफसी जैसी अंतरराष्ट्रीय टीमों के खिलाफ भी खेलने का मौका मिला। ड्रीम स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप युवा फुटबॉलरों के विकास के लिए बेहतरीन मंच है। खिताब बचाकर रखना हमारी टीम स्पिरिट का प्रमाण है।”
समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया ने कहा, “ड्रीम स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप जैसे टूर्नामेंट भारतीय फुटबॉल के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। देशभर की प्रतिभाओं को एक मंच पर देखना और उनके बीच का जुनून देखना वाकई उत्साहजनक है। इससे आने वाले समय में भारतीय फुटबॉल नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
