द इंडियन व्यू

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर राघव चड्ढा का मान सरकार पर हमला, बताया इसे राजनीतिक प्रतिशोध

नई दिल्ली : पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने पंजाब की ड्राफ्ट मतदाता सूची (एस आई आर) से अपना नाम हटाए जाने पर आम आदमी पार्टी (आआपा) की पंजाब सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह मोहाली…

Ragwendra P Singh
September 3, 2026
2 min read
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर राघव चड्ढा का मान सरकार पर हमला, बताया इसे राजनीतिक प्रतिशोध

नई दिल्ली : पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने पंजाब की ड्राफ्ट मतदाता सूची (एस आई आर) से अपना नाम हटाए जाने पर आम आदमी पार्टी (आआपा) की पंजाब सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह मोहाली में पंजीकृत मतदाता हैं, फिर भी ड्राफ्ट मतदाता सूची में उन्हें "शिफ्टेड" (स्थानांतरित) दिखा दिया गया।राघव चड्ढा ने गुरुवार को एक्स पर कहा कि फिलहाल केवल ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित हुई है और 'क्लेम्स एंड ऑब्जेक्शंस' की प्रक्रिया के दौरान नामों में सुधार किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वह चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत उपलब्ध सभी कानूनी उपाय अपना रहे हैं।चड्ढा ने आरोप लगाया कि यह कोई साधारण प्रशासनिक गलती नहीं, बल्कि राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। उनका दावा है कि उन्हें "शिफ्टेड" घोषित करने से लेकर उसके सत्यापन और उच्च स्तर पर प्रक्रिया पूरी करने तक पंजाब सरकार के अधिकारियों की भूमिका रही है।उन्होंने कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर से लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक चुनावी प्रक्रिया में पंजाब सरकार के अधिकारी तैनात हैं और चुनावी ड्यूटी समाप्त होने के बाद उनके तबादले और पदस्थापन राज्य सरकार के अधीन होते हैं। ऐसे में सरकार उन पर राजनीतिक दबाव बना सकती है।राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद से पार्टी नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब सरकार ने उनके साथ-साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अन्य सांसदों को भी निशाना बनाया है।उन्होंने चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी विस्तृत गाइडलाइन के पैरा 4(डी) का हवाला देते हुए कहा कि सांसदों, विधायकों, न्यायपालिका के सदस्यों और अन्य सार्वजनिक हस्तियों के नाम, यदि चिन्हित भी हों, तब भी उन्हें ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल रखा जाना चाहिए ताकि दावा एवं आपत्ति की अवधि में आवश्यक दस्तावेज जमा किए जा सकें।चड्ढा ने कहा कि वह पंजाब से वर्तमान राज्यसभा सदस्य हैं, इसलिए उनके मामले में इस प्रावधान का पालन नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के निर्देशों की जानबूझकर अनदेखी की गई और कहा कि पंजाब की ड्राफ्ट मतदाता सूची किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…