डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की मुलाकात
उदयपुर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इन दिनों उदयपुर शहर में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं। इसी दौरान वे अपने मित्र और अमेरिकी बिजनेसमैन राज मंटेना के साथ उदयपुर…

उदयपुर : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इन दिनों उदयपुर शहर में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे हैं। इसी दौरान वे अपने मित्र और अमेरिकी बिजनेसमैन राज मंटेना के साथ उदयपुर सिटी पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट की।डॉ. मेवाड़ ने मेवाड़ी आतिथ्य परंपरा के अनुरूप ट्रंप जूनियर और राज मंटेना का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान मेवाड़ के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और वीर परंपराओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप जूनियर महाराणा कुम्भा, महाराणा सांगा और महाराणा प्रताप जैसे इतिहास पुरुषों के शौर्य, धर्म पालन और राष्ट्रनिष्ठा से विशेष रूप से प्रभावित दिखाई दिए।इसके अलावा, वैश्विक परिस्थितियों और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श हुआ। ट्रंप जूनियर ने मेवाड़ राजपरिवार की विरासत और उदयपुर की सांस्कृतिक धरोहर की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव बेहद स्मरणीय रहेगा।डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने उन्हें मेवाड़ के प्रतीक चिह्न स्मृति-स्वरूप भेंट किए। ट्रंप जूनियर ने इन उपहारों को अत्यंत विशेष और यादगार बताते हुए डॉ. मेवाड़ के आतिथ्य के लिए आभार व्यक्त किया।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
