द इंडियन व्यू

डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र जाॅन ट्रंप ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

आगरा : अमेरिक के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र जॉन ट्रंप ने गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान ताज महल परिसर और आसपास सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था रही।गुरुवार को विशेष विमान से जॉन ट्रप…

Ragwendra P Singh
November 20, 2025
2 min read
डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र जाॅन ट्रंप ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

आगरा : अमेरिक के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुत्र जॉन ट्रंप ने गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान ताज महल परिसर और आसपास सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था रही।गुरुवार को विशेष विमान से जॉन ट्रप दोपहर करीब 12.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट आगरा पर उतरे। जॉन के साथ उनकी पत्नी थीं। एयरपोर्ट से जूनियर ट्रंप का काफिला सीधे होटल अमर विलास पहुंचा। यहां जॉन ट्रंप और उनकी पत्नी ने इंडियन कॉन्टिनेंटल लंच किया। होटल में कुछ देर रुकने के बाद बाद गोल्फ कार्ट से वे पूर्वी दरवाजे से प्रवेश कर ताजमहल परिसर पहुंचे। जूनियर ट्रंप ने ताजमहल के सामने अपनी पत्नी संग फोटो भी खिंचवाई।ताज भ्रमण के दौरान उनके साथ सुरक्षा कर्मी भी थे। इस दौरान जिला प्रशासन ने ताजमहल परिसर और आसपास के इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। पूरे इलाके में दो सौ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति के बेटे के भ्रमण के चलते खुफिया एजेंसियां पहले से ही सतर्क रहीं।उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलिनिया ट्रंप, पुत्री इवांका ट्रम्प के और दामाद जैरेड कुशनर के साथ ताजमहल का दर्शन किया था, लेकिन तब जूनियर डोनाल्ड यानी जॉन ट्रंप नहीं आए थे। जॉन ट्रंप राजस्थान के उदयपुर शहर में 21 व 22 नवंबर को अपने मित्र की शादी में भाग लेने भारत आए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।