द इंडियन व्यू

"डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0" के प्रतिभागियों के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जारी किया क्यूआर कोड

नई दिल्ली : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने "डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0" की नामांकन प्रक्रिया सुगम बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वेबपेज लिंक एवं क्यूआर कोड लॉन्च किया। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित…

Ragwendra P Singh
July 16, 2025
2 min read
"डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0" के प्रतिभागियों के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जारी किया क्यूआर कोड

नई दिल्ली : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने "डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0" की नामांकन प्रक्रिया सुगम बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वेबपेज लिंक एवं क्यूआर कोड लॉन्च किया।

भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में भाजपा महासचिव दुष्यंत गौतम और मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने क्यूआर कोड लॉन्च किया। इस क्यूआर कोड की मदद से प्रतिभागी सीधे स्कैन कर अपना आवेदन कर सकेंगे।

"डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0" का रजिस्ट्रेशन 16 जुलाई से शुरू होगा। 16 जुलाई से 06 अगस्त तक आवेदन किए जाएंगे। 03 अगस्त से 06 अगस्त तक नामांकनों की शार्टलिस्टिंग का कार्य होगा। 06 से 09 अगस्त तक चयनित प्रतिभागियों को आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। अवॉर्ड वितरण का मुख्य कार्यक्रम 12 अगस्त को "अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस" दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा।

बैठक के समापन के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने का जितना काम मोदी सरकार ने किया वो आज तक किसी सरकार ने नहीं किया। आज कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं की भागीदारी नहीं है।

इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिक़ी ने डॉ. कलाम की उपलब्धियों को गिनाई। उन्होंने कहा कि "कलाम को सलाम" अभियान का उद्देश्य कलाम साहब द्वारा भारत के विकास में उनके योगदान को सलाम करना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

जमाल सिद्दिक़ी ने मीडिया को बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा चलाए जा रहे "कलाम को सलाम" अभियान के तहत भारत रत्न मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 10 पुण्यतिथि के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अल्पसंख्यक युवाओं को "डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0" की तैयारी को लेकर आज समीक्षा बैठक का आयोजित की गई। अभियान के लिए 10 सदस्यों की कार्यसमिति का गठन किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…