डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के काउंसिल मेंबर बने
नई दिल्ली। साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव एवं हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय को एशियन हैंडबॉल फेडरेशन (एएचएफ) का काउंसिल मेंबर चुना गया। कैरो (इजिप्ट) में गत 20 दिसंबर को हुई…

नई दिल्ली। साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव एवं हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय को एशियन हैंडबॉल फेडरेशन (एएचएफ) का काउंसिल मेंबर चुना गया।
कैरो (इजिप्ट) में गत 20 दिसंबर को हुई एशियन हैंडबॉल फेडरेशन की आर्डिनरी कांग्रेस में एशिया महाद्वीप के 36 देशों ने भाग लिया। इस दौरान कौंसिल पांच काउंसिल मेंबर का चुनाव हुआ जिनमें से डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय भी निर्वाचित हुए।
हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डॉ. तेजराज सिंह ने बताया कि एशियन हैंडबॉल फेडरेशन में पद्मश्री डॉ. आरएल आनंद के बाद डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय दूसरे व्यक्ति है जिन्हें यह पद मिला है। इसके चलते एशियन हैंडबॉल फेडरेशन में भारत की स्थिति और मजबूत होगी।
डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि कैरो (इजिप्ट) में अलग अलग समय पर इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन, एशियन हैंडबॉल फेडरेशन, कॉमनवेल्थ हैंडबॉल फेडरेशन एवं साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन की बैठकें हुई। इन सभी बैठकों में भारत ने प्रतिनिधित्व किया और अपने सुझाव भी रखे।
इस दौरान साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन की सर्वसम्मति से आगामी चार साल की कार्यकारिणी के गठन पर सहमति बनी और इसके लिये साउथ एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के महासचिव डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय को अधिकृत किया गया है। वे जल्द ही कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे।
एएचएफ के काउंसिल मेंबर के तौर पर डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय एशियाई महाद्वीप में हैंडबॉल खेल के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नीतियों के निर्माण, शासन व्यवस्था को मजबूत करने और रणनीतिक पहलों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
एएचएफ के नवनिर्वाचित पाँच काउंसिल मेंबर :- डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (भारत), मोहम्मद गुलदार (यूएई), डॉ. अहमद (इराक़), डॉ. चुंग हायकुंग (कोरिया), आमिर अलबरवानी (ओमान)।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
