द इंडियन व्यू

डैड स्पोर्ट्स का जलवा बरकरार, 40 प्लस कॉरपोरेट क्रिकेट में शानदार विजय

लखनऊ. 3वें श्री सुरेंद्र अग्रवाल 40 प्लस कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के लीग मैच में डैड स्पोर्ट्स (DAD SPORTS) ने करियर क्रिकेट क्लब को 25 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच करियर क्रिकेट स्टेडियम में खेला…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
2 min read
डैड स्पोर्ट्स का जलवा बरकरार, 40 प्लस कॉरपोरेट क्रिकेट में शानदार विजय

लखनऊ. 3वें श्री सुरेंद्र अग्रवाल 40 प्लस कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के लीग मैच में डैड स्पोर्ट्स (DAD SPORTS) ने करियर क्रिकेट क्लब को 25 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच करियर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।

मैच का संक्षिप्त विवरण

पहली पारी (डैड स्पोर्ट्स): डैड स्पोर्ट्स के कप्तान उदय सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 2 विकेट खोकर 217 रन बनाए।

जमाल काज़िम: 51 गेंदों में 87 रन (9 चौके, 4 छक्के)

संदीप मेहरोत्रा: 48 गेंदों में 80 रन नाबाद (6 चौके, 3 छक्के)

अंकुर पांडेय: 11 गेंदों में 26 रन नाबाद (3 छक्के)

करियर क्रिकेट क्लब की ओर से शाहनवाज अहमद और अरविंद मिश्रा ने 1-1 विकेट लिए।

दूसरी पारी (करियर क्रिकेट क्लब): 218 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी करियर क्रिकेट क्लब की टीम संघर्ष के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 192 रन ही बना सकी।

डॉ. वासु: 51 रन (37 गेंद, 4 चौके, 2 छक्के)

वासिक: 37 रन

अज़ीम रहमान: 32 रन

गेंदबाजी (डैड स्पोर्ट्स):फैजान खान: 2/17

अंकुर पांडेय: 2/18

संजय यादव: 2/33

डैड स्पोर्ट्स ने यह मुकाबला 25 रनों से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत छवि बनाए रखी।

मैच अधिकारी:अंपायरिंग: सैम सुशील और अनुज

स्कोरर/कमेंटेटर: डोलू

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।