डेविस कप: कोरिया के खिलाफ भारत की नजरें क्वार्टर फाइनल पर, दक्षिणेश्वर सुरेश पर फिर बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय टीम कोरिया के खिलाफ डेविस कप क्वालीफायर दूसरे दौर के मुकाबले में उतरेगी तो नजरें डेविस कप अंतिम आठ में जगह बनाने पर लगी होंगी और एक बार फिर दक्षिणेश्वर सुरेश से अपेक्षाओं पर खरे उतरने की उम्मीदें होंगी।…

भारतीय टीम कोरिया के खिलाफ डेविस कप क्वालीफायर दूसरे दौर के मुकाबले में उतरेगी तो नजरें डेविस कप अंतिम आठ में जगह बनाने पर लगी होंगी और एक बार फिर दक्षिणेश्वर सुरेश से अपेक्षाओं पर खरे उतरने की उम्मीदें होंगी। दक्षिणेश्वर का सामना शुक्रवार को कोरिया के नंबर एक खिलाड़ी सूनवू क्वोन से होगा।
दोनों टीमों के शीर्ष एकल खिलाड़ियों का सफर काफी अलग अलग रहा है लेकिन दोनों एक ही स्थिति में हैं। दोनों के पास अनुभव की कमी नहीं है और रैंकिंग में नीचे जाने के बाद फिर ऊपर आने की कोशिश कर रहे हैं। सियोल के धीमे, नीचे की ओर उछाल वाले कोर्ट पर दक्षिणेश्वर की काबिलियत की परख कोरिया के शीर्ष खिलाड़ी के खिलाफ होगी जो एटीपी टूर पर दो खिताब जीतने वाले अकेले कोरियाई हैं।
विश्व रैंकिंग में 367वें स्थान पर काबिज दक्षिणेश्वर फरवरी में नीदरलैंड के खिलाफ भारत की 3 . 2 से जीत के नायक थे जिन्होंने तीनों मैच जीते थे। उनके सामने उसी लय को कायम रखने की चुनौती है लेकिन यहां के हालात उनके आक्रामक खेल के अनुरूप नहीं हैं। कोरिया ने कोर्ट को धीमा और नीचे की ओर उछाल लेने वाला बनाया है जिस पर दक्षिणेश्वर की दमदार सर्विस और तकनीकी कौशल की परीक्षा होगी।

दक्षिण कोरिया ने पिछले दौर में अर्जेंटीना को 3 . 2 से हराया और क्वोन ने दोनों मैच जीते थे। दक्षिणेश्वर ने कहा ,‘‘ मैने चैलेंजर टूर पर क्वोन को देखा है। वह बेहतरीन खिलाड़ी है। कप्तान और कोचों ने भी उसके मैच देखे हैं और मैं उसका सामना करने के लिये तैयार हूं।’’
दूसरे एकल में भारत के नंबर एक खिलाड़ी सुमित नागल का सामना हियोन चुंग से होगा जो 2018 में विश्व रैंकिंग में 19वें स्थान पर थे। वह उसी साल आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे और अलेक्जेंडर ज्वेरेव तथा नोवाक जोकोविच जैसे दिग्गजों को हराया था। चोटों का असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है लेकिन कोरिया ने होंग सियोंग चान की जगह उनके अनुभव को तरजीह दी है।
अगर शुक्रवार को स्कोर 1. 1 से बराबर रहता है तो युगल मुकाबला अहम होगा जिसमें भारत के एन श्रीराम बालाजी और निकी पूनाचा खेलेंगे। युकी भांबरी के चोट के कारण बाहर होने के बाद पूनाचा को टीम में शामिल किया गया जो कल शाम ही पहुंचे हैं। उनका सामना यूसुंग पार्क और जिसुंग नाम से होगा। भारत 1996 में अलग प्रारूप में डेविस कप क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है लेकिन कोलकाता में स्वीडन ने उसे 5 . 0 से हराया था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
