द इंडियन व्यू

डुरंड कप फाइनल में ईस्ट बंगाल और मोहन बागान का हाई वोल्टेज मुकाबला आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रहेंगे मौजूद

कोलकाता : डुरंड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर रविवार को कोलकाता के युवभारती क्रीड़ांगन में रोमांच चरम पर होगा। फाइनल में कोलकाता की दो परंपरागत प्रतिद्वंदी टीम ईस्ट बंगाल और मोहन बागान आमने-सामने होंगी। ऐतिहासिक डुरंड कप…

Ragwendra P Singh
August 23, 2026
3 min read
डुरंड कप फाइनल में ईस्ट बंगाल और मोहन बागान का हाई वोल्टेज मुकाबला आज, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी रहेंगे मौजूद

कोलकाता : डुरंड कप के फाइनल मुकाबले को लेकर रविवार को कोलकाता के युवभारती क्रीड़ांगन में रोमांच चरम पर होगा। फाइनल में कोलकाता की दो परंपरागत प्रतिद्वंदी टीम ईस्ट बंगाल और मोहन बागान आमने-सामने होंगी। ऐतिहासिक डुरंड कप के साथ यह मुकाबला कोलकाता डर्बी होने के कारण और भी खास हो गया है।मैदान के अंदर खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा, तो वहीं गैलरी में भी हाई प्रोफाइल मेहमानों की मौजूदगी मैच की चमक बढ़ाएगी।तय कार्यक्रम के मुताबिक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी फाइनल मुकाबला देखने युवभारती क्रीड़ांगन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के शाम करीब 5 बजे स्टेडियम पहुंचने की बात है, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कुछ देर बाद मैदान में पहुंच सकते हैं।इसके अलावा कई वरिष्ठ मंत्री और सेना के अधिकारी भी मैच के दौरान मौजूद रहेंगे। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद यह दूसरा बड़ा डर्बी मुकाबला है।अगर टीम संयोजन और खिलाड़ियों की बात करें तो मोहन बागान की टीम ईस्ट बंगाल से मजबूत नजर आती है। घरेलू खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों के मामले में भी मोहन बागान के पास बेहतर विकल्प हैं। मैकलारेन, अल्बर्टो और मिगुएल जैसे विदेशी खिलाड़ियों के अलावा टीम के पास भारतीय राष्ट्रीय टीम के कई खिलाड़ी भी हैं।हालांकि ईस्ट बंगाल को अपने कोच एंटोनियो हाबास पर पूरा भरोसा है। हाबास को हाल के वर्षों में भारतीय फुटबॉल के सबसे सफल कोचों में गिना जाता है। उनकी मजबूत रक्षात्मक रणनीति ईस्ट बंगाल के लिए फाइनल में बड़ा हथियार साबित हो सकती है।सेमीफाइनल में दिल्ली के खिलाफ ईस्ट बंगाल की रक्षापंक्ति से कुछ गलतियां हुई थीं, लेकिन फाइनल में संदीप मंडी और जय गुप्ता जैसे खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ईस्ट बंगाल के लिए सबसे बड़ी चिंता स्ट्राइकर पोजीशन को लेकर है। हाबास के सामने यह सवाल होगा कि निर्णायक मुकाबले में किस खिलाड़ी पर भरोसा किया जाए।दूसरी ओर मोहन बागान के कोच ने सेमीफाइनल में मैकलारेन और मिगुएल को थोड़े समय के लिए मैदान पर उतारकर उन्हें फाइनल के लिए मैच अभ्यास भी दिलाया है। वहीं ईस्ट बंगाल के विदेशी विकल्पों में रशिद प्रमुख नाम हैं, जबकि रैमिरेज और इकोनोमिडिस अभी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे हैं।ऐसे में माना जा रहा है कि मोहन बागान भले ही मजबूत नजर आ रहा हो, लेकिन फाइनल जैसे मुकाबले में अनुभव और रणनीति भी निर्णायक भूमिका निभाती है। ईस्ट बंगाल के प्रशंसकों को उम्मीद होगी कि एंटोनियो हाबास की रणनीति उनकी टीम को डुरंड कप की ट्रॉफी तक पहुंचाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।