डीपीएल: वेस्ट दिल्ली लायंस ने साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को पांच विकेट से हराया
नई दिल्ली : वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए मंगलवार रात साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को पांच विकेट से हरा दिया। पहले गेंदबाजों ने साउथ दिल्ली की टीम को 19.5 ओवर…
नई दिल्ली : वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए मंगलवार रात साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ को पांच विकेट से हरा दिया। पहले गेंदबाजों ने साउथ दिल्ली की टीम को 19.5 ओवर में 160 रन पर समेट दिया, इसके बाद लक्ष्य को पांच विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और कोई भी बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी। वेस्ट दिल्ली के गेंदबाजों ने पूरे मैच में सटीक लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
पारी के अंतिम चरण में विजन पांचाल ने 12 गेंदों में 24 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 160 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से मयंक गुसाईं ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में केवल 13 रन देकर तीन विकेट झटके। कुलवंत खेजरोलिया ने दो विकेट लिए, जबकि नितीश राणा ने भी एक सफलता हासिल की।
161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने पावरप्ले में ही 26 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद नितीश राणा और कृष यादव ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़कर पारी को संभाला।
राणा ने 25 गेंदों पर 32 रन की संयमित पारी खेली। मध्यक्रम में कुछ विकेट गिरने के बावजूद वेस्ट दिल्ली की टीम मैच पर अपनी पकड़ बनाए रही।
इसके बाद आयुष दोसेजा ने दबाव में 27 गेंदों पर 44 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्हें मयंक गुसाईं का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 10 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाकर अपने हरफनमौला प्रदर्शन को पूरा किया और टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
