द इंडियन व्यू

डीजीजीआई ने आईटीसी धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का किया पर्दाफाश, मुख्य संचालक गिरफ्तार

नई दिल्‍ली : जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की दिल्ली क्षेत्रीय इकाई ने 645 करोड़ रुपये के आईटीसी का फर्जीवाड़ा करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया और मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है।वित्त मंत्रालय के मुताबिक जीएसटी…

Ragwendra P Singh
November 13, 2025
2 min read
डीजीजीआई ने आईटीसी धोखाधड़ी करने वाले रैकेट का किया पर्दाफाश, मुख्य संचालक गिरफ्तार

नई दिल्‍ली : जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की दिल्ली क्षेत्रीय इकाई ने 645 करोड़ रुपये के आईटीसी का फर्जीवाड़ा करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया और मुख्य संचालक को गिरफ्तार किया है।वित्त मंत्रालय के मुताबिक जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई)की दिल्ली क्षेत्रीय इकाई ने राष्‍ट्रीय राजधानी में संचालित 229 फर्जी जीएसटी-पंजीकृत फर्मों के एक नेटवर्क के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का धोखाधड़ी से लाभ उठाने और उसे पारित करने के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर डीजीजीआई के अधिकारियों ने पूरे दिल्‍ली में कई परिसरों में समन्वित तलाशी अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और बहीखाते बरामद हुए, जिनसे पता चला कि ऐसी गैर-मौजूद कंपनियां बिना किसी वस्तु या सेवा की आपूर्ति के चालान जारी करने में लगी हुई थीं।इस अभियान में 162 मोबाइल फोन जिनका इस्तेमाल संभवतः जीएसटी/बैंकिंग उद्देश्यों के लिए ओटीपी प्राप्त करने के लिए किया गया था, 44 डिजिटल हस्ताक्षर और विभिन्न फर्मों की 200 से अधिक चेकबुक शामिल थीं। वित्त मंत्रालय ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ये फर्जी संस्थाएं बिना किसी वस्तु या सेवा की आपूर्ति के चालान जारी करने में लगी हुई थीं, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 645 करोड़ रुपये का अयोग्य आईटीसी फर्जी तरीके से जारी किया गया, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…