डीओपीपीडब्ल्यू ने बढ़ाई अपनी डिजिटल पहुंच
नई दिल्ली : केंद्र सरकार की 'ईज ऑफ लिविंग' पहल को आगे बढ़ाते हुए, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान और जागरूकता के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख किया है। यह विभाग अब…

नई दिल्ली : केंद्र सरकार की 'ईज ऑफ लिविंग' पहल को आगे बढ़ाते हुए, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने पेंशनभोगियों की समस्याओं के समाधान और जागरूकता के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख किया है।
यह विभाग अब यूट्यूब, फेसबुक और एक्स के माध्यम से पेंशनभोगियों से सीधा संवाद कर रहा है, ताकि उनकी शंकाओं का त्वरित समाधान किया जा सके।
विभाग ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर छोटे और सूचनात्मक वीडियो की एक श्रृंखला शुरू की है। इन वीडियो में जटिल पेंशन नियमों, प्रक्रियाओं और मिलने वाले लाभों को बेहद सरल और नागरिक-अनुकूल तरीके से समझाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों के बीच भ्रम को कम करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सशक्त बनाना है।
फेसबुक के माध्यम से विभाग नियमित रूप से जागरूकता सामग्री और अपडेट साझा कर रहा है। यहां पेंशनभोगी और उनके परिवार सीधे प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं, एक्स पर अंतर-मंत्रालयी टैगिंग के जरिए महत्वपूर्ण संदेशों को तेजी से प्रसारित किया जा रहा है, जिससे विभाग की पहुंच और दृश्यता में व्यापक सुधार हुआ है।
बहु-प्लेटफॉर्म डिजिटल रणनीति अपनाकर पारदर्शिता लाना और शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करना है, ताकि हर लाभार्थी तक सही जानकारी समय पर पहुंच सके।
सरकार की यह पहल न केवल पेंशनभोगियों को कार्यालयों के चक्कर काटने से बचाएगी, बल्कि उन्हें घर बैठे अपनी समस्याओं का समाधान पाने में भी मदद करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
