द इंडियन व्यू

डीएमके सांसद कनिमोझी ने अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

नई दिल्ली : डीएमके सांसद एमके कनिमोझी ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने स्कूल के बच्चों से यह सवाल किया था कि चंद्रमा पर सबसे पहले कदम किसने रखा था और फिर जवाब दिया कि वह…

Ragwendra P Singh
August 25, 2025
2 min read
डीएमके सांसद कनिमोझी ने अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

नई दिल्ली : डीएमके सांसद एमके कनिमोझी ने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने स्कूल के बच्चों से यह सवाल किया था कि चंद्रमा पर सबसे पहले कदम किसने रखा था और फिर जवाब दिया कि वह भगवान हनुमान थे।

कनिमोझी ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, एक सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री द्वारा स्कूली बच्चों से यह पूछना कि चांद पर सबसे पहले किसने कदम रखा था और जोर देकर कहना कि वह नील आर्मस्ट्रांग नहीं, बल्कि हनुमान थे, बेहद परेशान करने वाला है।

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, विज्ञान कोई मिथक नहीं है। कक्षाओं में युवाओं को गुमराह करना ज्ञान, तर्क और हमारे संविधान में निहित वैज्ञानिक सोच का अपमान है।

कनिमोझी ने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, भारत का भविष्य जिज्ञासा को पोषित करने में निहित है, न कि तथ्यों को मिथकों से भ्रमित करने में।

कनिमोझी के इस बयान पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई लोग उनके समर्थन में हैं और कह रहे हैं कि शिक्षा को तर्क और वैज्ञानिक सोच पर आधारित रहना चाहिए, वहीं कुछ लोग इस विषय को संस्कृति बनाम विज्ञान के चश्मे से भी देख रहे हैं।

बता दें कि भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश में एक कार्यक्रम में छात्रों से कहा था कि भगवान हनुमान को अंतरिक्ष में जाने वाले पहले व्यक्ति माना जा सकता है, और उन्होंने छात्रों से भारत की परंपराओं से जुड़ने के लिए पाठ्यपुस्तकों से आगे देखने का आग्रह किया था।

अनुराग ठाकुर ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा था, पवनसुत हनुमान जी पहले अंतरिक्ष यात्री।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…