द इंडियन व्यू

डीएडी स्पोर्ट्स व फायरबॉल्स मास्टर्स ने दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ। डीएडी स्पोर्ट्स व फायरबॉल्स मास्टर्स ने तृतीय सुरेंद्र अग्रवाल 40 प्लस कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 में शनिवार को खेले गए मैचों में जीत दर्ज की। तृतीय सुरेंद्र अग्रवाल 40 प्लस कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट…

Ragwendra P Singh
December 13, 2025
2 min read
डीएडी स्पोर्ट्स व फायरबॉल्स मास्टर्स ने दर्ज की शानदार जीत

लखनऊ। डीएडी स्पोर्ट्स व फायरबॉल्स मास्टर्स ने तृतीय सुरेंद्र अग्रवाल 40 प्लस कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 में शनिवार को खेले गए मैचों में जीत दर्ज की।

तृतीय सुरेंद्र अग्रवाल 40 प्लस कॉर्पोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट

आरआर स्टेडियम में डीएडी स्पोर्ट्स ने टीसीसी के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज की। टीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 148 रन बनाए।

देवेश कुलश्रेष्ठ ने 46 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की से 74 रनों की शानदार पारी खेली। मुजम्मिल हुसैन ज़ैद ने भी 27 गेंदों पर 40 रन बनाए। डीएडी स्पोर्ट्स से शिव सिंह ने 2 विकेट लिए।

जवाब में डीएडी स्पोर्ट्स ने केवल 11.0 ओवर में ही 2 विकेट खोकर 150 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। अफज़ल ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। अभिषेक मिश्रा ने भी 30 रन का महत्वपूर्ण योगदान किया।

दूसरे मैच में फायरबॉल्स मास्टर्स ने आदित्य ग्रैंड को 27 रन से हराया। फायरबॉल्स मास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 221 रन बनाए। स्टार बल्लेबाज जसविंदर सिंह ने 41 गेंदों पर 80 रन बनाए जिसमें 6 चौके और 5 छक्के थे।

वहीं डॉ अरुण ने 32 गेंदों पर 54 रन और अजय कुमार लाल ने नाबाद 39 रन जोड़े। आदित्य ग्रैंड से अजहर ने 2 विकेट लिए। जवाब में आदित्य ग्रैंड ने कड़ी टक्कर दी लेकिन टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 194 रन ही बना सकी। टीम से अजहर ने 39, शांतनु शुक्ला ने 35 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।