द इंडियन व्यू

डीआरआई ने मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम गांजा जब्त किया, तीन गिरफ्तार

नई दिल्‍ली : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से 39.2 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की है। डीआरआई ने गांजे की तस्करी में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया…

Ragwendra P Singh
September 16, 2025
2 min read
डीआरआई ने मुंबई हवाई अड्डे पर 39 किलोग्राम गांजा जब्त किया, तीन गिरफ्तार

नई दिल्‍ली : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट से 39.2 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की है। डीआरआई ने गांजे की तस्करी में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देशभर में 'ऑपरेशन वीड आउट' चलाया जा रहा है। इस समन्वित अभियान में 13 और 14 सितंबर को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर डीआरआई के अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे दो भारतीय नागरिकों को रोका। उनके चेक-इन सामान की गहन जांच के बाद हाइड्रोपोनिक गांजे के 39 पैकेट बरामद हुए, जिनका वजन 39.2 किलोग्राम था। मंत्रालय के मुताबिक हालिया गिरफ्तारी के साथ पिछले बीस दिनों से कम समय में अलग-अलग अभियानों में डीआरआई ने 108.67 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त की है।

मंत्रालय के मुताबिक पिछले एक साल में विभिन्न हवाई अड्डों के जरिए थाईलैंड से भारत में हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के प्रयासों में तेजी से वृद्धि हुई है। डीआरआई देश में हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी करने वाले ऐसे ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले 20 और 21 अगस्त को डीआरआई ने 1.02 करोड़ रुपये की अवैध रकम के साथ लगभग 72 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 72.024 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की थी। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत फाइनेंसरों और एक सरगना सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…