डिंपल यादव के समर्थन में संसद के बाहर राजग सांसदों का प्रदर्शन
नई दिल्ली : अखिल भारतीय इमाम एसोसिएशन (एआईआईए) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी द्वारा एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)की सांसद डिंपल यादव पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

नई दिल्ली : अखिल भारतीय इमाम एसोसिएशन (एआईआईए) के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी द्वारा एक टेलीविजन बहस के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)की सांसद डिंपल यादव पर अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया। राजग के घटक दलों की सभी महिला सांसदों ने इस टिप्पणी की निंदा की है।
संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजग सांसदों ने डिंपल यादव के मुद्दे पर अखिलेश यादव को घेरा।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में मौलाना साजिद रशीदी ने सपा प्रमुख की पत्नी और सांसद डिंपल यादव को लेकर एक टिप्पणी की थी। मौलाना रशीदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मौलाना यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि मस्जिद में हुई बैठक में सपा की तरफ से दो महिलाएं बैठी हैं। एक इकरा हसन हैं जो सर ढक कर बैठी हैं। इसी के बाद मौलाना ने डिंपल यादव के पहनावे पर कमेंट किया।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
