डाक विभाग का एसएसएल से समझौता, अब डाकघरों से मिलेगी पूंजी बाजार सेवाओं की सुविधा
नई दिल्ली : डाक विभाग ने स्टॉक होल्डिंग सर्विसेज लिमिटेड (एसएसएल) के साथ पूंजी बाजार सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए समझौता किया है। इस समझौते के तहत आम लोगों को अब डाकघरों और डिजिटल माध्यमों से डिमैट और ट्रेडिंग खाता…

नई दिल्ली : डाक विभाग ने स्टॉक होल्डिंग सर्विसेज लिमिटेड (एसएसएल) के साथ पूंजी बाजार सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए समझौता किया है। इस समझौते के तहत आम लोगों को अब डाकघरों और डिजिटल माध्यमों से डिमैट और ट्रेडिंग खाता खोलने, म्यूचुअल फंड में निवेश करने, आईपीओ में भाग लेने और अन्य निवेश विकल्पों का लाभ उठाने जैसी तमाम सहूलियतें मिलेंगी।
केंद्रीय संचार मंत्रालय के अनुसार, यह समझौता मंगलवार को नई दिल्ली स्थित डाक भवन में हुआ। इस साझेदारी का एक अहम हिस्सा वित्तीय जागरूकता और निवेशक शिक्षा है। एसएसएल निवेशक शिक्षा और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम चलाएगा, जिसमें डाक विभाग भी सहयोग करेगा। खासकर ग्रामीण और छोटे शहरों के नए निवेशकों को समझाने पर जोर रहेगा।
डाक सचिव वंदिता कौल ने कहा कि यह सहयोग वित्तीय समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और विकसित भारत 2047 की सोच से जुड़ा है। डाक विभाग का डिजिटल नेटवर्क अब लोगों को सुरक्षित तरीके से पूंजी बाज़ार में भागीदारी करने में मदद करेगा।
एसएसएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभात कुमार दुबे ने कहा कि उन्हें डाक विभाग के साथ जुड़कर खुशी है। एसएसएल पारदर्शी और नियंत्रित पूंजी बाज़ार सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने और निवेशकों को जागरूक करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि डाक विभाग के पास देशभर में 1.65 लाख से अधिक डाकघर हैं, जिनमें ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में भी मजबूत नेटवर्क है। इस सहयोग का उद्देश्य है कि लोग सुरक्षित और नियंत्रित पूंजी बाजार से जुड़ें। अब नागरिक पोस्ट ऑफिस और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से एसएसएल की सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसमें डिमैट और ट्रेडिंग खाता खोलना, म्यूचुअल फंड में निवेश करना, आईपीओ में हिस्सा लेना और अन्य निवेश विकल्प शामिल होंगे।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
