डब्ल्यूपीएल 2026 : आरसीबी-डीसी को झटका, पेरी और सदरलैंड ने नाम लिया वापस
नई दिल्ली : महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है। फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा। इस सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम को बड़ा झटका…

नई दिल्ली : महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है। फाइनल मैच 5 फरवरी को खेला जाएगा। इस सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टीम को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी और डीसी की एनाबेल सदरलैंड ने निजी कारणों से डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन से नाम वापस ले लिया है।
डब्ल्यूपीएल की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि आरसीबी ने पेरी की जगह सायली सतघरे को टीम में शामिल किया है। सतघरे 30 लाख रुपये की रिजर्व कीमत पर आरसीबी में शामिल होंगी। वहीं डीसी ने सदरलैंड की जगह ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर अलाना किंग को टीम में शामिल किया है। किंग 60 लाख रुपये की रिजर्व कीमत पर डीसी में शामिल होंगी।
यूपी ने चार्ली नॉट को किया शामिल
यूपी वॉरियर्स की टीम को भी बड़ा झटका लगा है। लेफ्ट-आर्म मीडियम पेसर तारा नॉरिस भी डब्ल्यूपीएल 2026 में खेलती हुई नजर नहीं आएंगी।डब्ल्यूपीएल ने बताया कि नॉरिस को 18 जनवरी से एक फरवरी 2026 तक नेपाल में होने वाले 2026 आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए यूएसए राष्ट्रीय टीम में चुनी गई हैं। इस वजह से वह महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। यूपी की टीम ने उनकी जगह अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है। नॉट को 10 लाख रुपये की रिजर्व कीमत पर साइन किया गया है।
--------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
