डब्ल्यूपीएल में यूपी वारियर्स की तीसरी जीत, आरसीबी को 12 रन से हराया
विमेंस प्रीमियर लीग के 18वें मैच में यूपी वारियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 रन से हराकर सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में हुए मैच में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 225 रन बनाया था।…

विमेंस प्रीमियर लीग के 18वें मैच में यूपी वारियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 12 रन से हराकर सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में हुए मैच में यूपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 225 रन बनाया था। जॉर्जिया वोल ने 99 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में आरसीबी 19.3 ओवर में 213 रन ही बना पाई।

आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। यूपी के लिए ग्रेस हैरिस (39), वोल (99) और किरण नवगिरे (46) ने शानदार पारी खेली। आरसीबी के लिए कोई भी गेंदबाज अच्छा नहीं कर पाया। जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे ज्यादा 2 विकेट तो लिए। जवाब में आरसीबी के लिए सबसे बड़ी पारी ऋचा घोष (69) ने खेली।
यूपी के लिए दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टोन ने 3-3 विकेट लिए। वोल ने 56 गेंदों का सामना किया और नाबाद 99 रन बनाए। उनके बल्ले से 17 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 176.79 की रही। वोल ने पहले विकेट के लिए हैरिस के साथ 43 गेंदों में 77 रन की साझेदारी निभाई।
इसके बाद किरण नवगिरे के साथ उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में 71 रन जोड़ दिए। नवगिरे ने सिर्फ 16 गेंद में 46 रन बनाए। हैरिस ने 22 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। वोल ने डब्ल्यूपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उन्होंने सोफी डिवाइन की बराबरी की। डिवाइन ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 99 रन की पारी खेली थी।
उन्होंने 36 गेंदों का सामना किया था और अपनी पारी में 9 चौके और 8 छक्के लगाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 275 की थी। एलिसा हीली और बेथ मूनी ने टूर्नामेंट में 96*-96* रन की पारियां खेली हैं। हरमनप्रीत कौर ने गुजरात के खिलाफ 95* रन बनाए थे। ऋचा ने 33 गेंदों का सामना किया और 69 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 209 की रही। यह उनके डब्ल्यूपीएल करियर का चौथा और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक रहा।
सीजन के पहले मैच में इस खिलाड़ी ने सिर्फ 27 गेंदों में 64* रन जड़े थे। उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 237.03 की रही थी।
यह डब्ल्यूपीएल में यूपी की 8 मैचों के बाद तीसरी जीत है। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। आरसीबी 4 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर है। अब टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में मुश्किल होगी। वहीं, मुंबई इंडियंस 6 मैच में 4 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली 10 अंको के साथ शीर्ष पर है और पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीयों का दबदबा, पंत-गिल-जायसवाल टॉप-10 में; बुमराह दूसरे स्थान पर पहुंचे
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का असर आईसीसी की ताजा टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में देखने को मिला है।
वंशराज, अनुरुद्ध, रोहिन और आरव सेमीफाइनल में
वंशराज जलोटा सहित अनुरुद्ध कुमार, रोहिन राज और आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में एकल के अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत से सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
वेरोनिका की चमक से रोशन हुआ लखनऊ, जिम्नास्टिक में छह पदक
गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय सीनियर महिला एवं पुरुष जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में के.डी. सिंह 'बाबू' स्टेडियम, लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीते। प्रतियोगिता में स्टेडियम की वेरोनिका वर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहीं।
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
