द इंडियन व्यू

डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने गोवा में शुरु किया अभ्यास

नई दिल्ली : महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का चौथा सीजन नौ जनवरी से शुरु होने वाला है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने गोवा में इंटेंसिव प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के साथ अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अनुभवी ऑलराउंडर मारिजेन…

Ragwendra P Singh
December 31, 2025
2 min read
डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने गोवा में शुरु किया अभ्यास

नई दिल्ली : महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का चौथा सीजन नौ जनवरी से शुरु होने वाला है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स ने गोवा में इंटेंसिव प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप के साथ अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अनुभवी ऑलराउंडर मारिजेन कैप, विकेटकीपर बल्लेबाज लिजेल ली, तानिया भाटिया, लूसी हैमिल्टन, भारतीय खिलाड़ी निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, ममता माडीवाला, दीया यादव और नंदनी शर्मा मुख्च कोच जोनाथन बैटी की देखरेख में अभ्यास कर रही हैं।

 

प्री-सीजन कैंप के बारे में बात करते हुए मुख्य कोच जोनाथन बैटी ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि पूरी टीम को एक साथ लाना और सीजन के लिए अपनी योजनाओं पर काम शुरू करना बहुत अच्छा रहा। हमारी टीम में कुछ नए चेहरे हैं, इसलिए उन्हें हमारी सोच के साथ घुलते-मिलते देखना रोमांचक होगा। उन्होंने कहा कि गोवा का मौसम तैयारियों के लिए एकदम सही है।

 

मुख्य कोच ने आगे बताया कि टीम के बाकी खिलाड़ी कुछ दिनों में शामिल हो जाएंगे और हम मुंबई जाने से पहले पूरी टीम के साथ पूरे जोश से अभ्यास शुरू करेंगे, ताकि अपना सीजन अच्छे से शुरू कर सकें और मैच दर मैच अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ सकें।

 

दिल्ली कैपिटल्स के सीईओ सुनील गुप्ता ने कहा कि फ्रेंचाइजी के नजरिए से, खिलाड़ियों का वापस आना बहुत अच्छा है, यह एक परिवार जैसा है। प्री-सीजन कैंप वह समय होता है जब मजा और कड़ी मेहनत, दोनों की शुरुआत होती है। यह खिलाड़ियों के लिए एक-दूसरे से जुड़ने का शानदार मौका है। खासकर टीम में नए चेहरों के साथ और गोवा माहौल बनाने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

 

पिछले सीजनों में हमारी निरंतरता ने हमें तीन फाइनल तक पहुंचाया है और इस साल भी उसी लय को बरकरार रखना हमारा लक्ष्य है। हम टीम के नए सदस्यों का स्वागत करते हैं और पूरी टीम के एक साथ जुड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि हमारी तैयारियां पूरी गति से शुरू हो सकें।

 

तीन बार की फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स 10 जनवरी को नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने डब्ल्यूपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…