रहीमाबाद रॉयल्स-लखनऊ शेरनीज के मुकाबले से होगा एलडब्लूपीएल का आगाज़
लखनऊ। लखनऊ में पहली बार हो रही लखनऊ वुमेन्स प्रीमियर लीग-2026 का बुधवार को गोमती रिवर फ्रट स्थित सेज क्रिकेटर स्टेडियम में भव्य शुभारम्भ होगा। छह दिवसीय इस लीग में लखनऊ के खिलाड़ियों से सजी छह टीमें चैंपियन बनने को आपस…

लखनऊ। लखनऊ में पहली बार हो रही लखनऊ वुमेन्स प्रीमियर लीग-2026 का बुधवार को गोमती रिवर फ्रट स्थित सेज क्रिकेटर स्टेडियम में भव्य शुभारम्भ होगा। छह दिवसीय इस लीग में लखनऊ के खिलाड़ियों से सजी छह टीमें चैंपियन बनने को आपस में भिड़ेंगी। लीग में कुछ मैच दिन में और कुछ शाम को फ्लड लाइट में खेले जाएंगे।
लीग के चेयरमैन और सीएएल के अध्यक्ष डा. नवनीत सहगल ने बताया कि कि लखनऊ की महिला क्रिकेटरों के लिए यह अपने किस्म का पहला बड़ा इवेंट है। पहली बार एक पेशेवर रवैये के तहत खिलाड़ियों को सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
इस लीग के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव मिलेगा और उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए मजबूत मंच प्राप्त होगा। महिला खिलाड़ियों को डे-नाइट टी-20 क्रिकेट के माध्यम से अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा।

लीग में कुल 12 मैच खेले जाएंगे। लीग दौर में छह मैच होंगे। शीर्ष पर रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। फाइनल के विजेताको 2.00 लाख और उपविजेता को 1.50 लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा पर्पल कैप, आरेंज कैप, प्लेयर आफ द लीग, प्लेयर आफ द मैच जैसे पुरस्कार भी नगद दिए जाएंगे।
बुधवार को दिन में रहीमाबाद रायल्स और लखनऊ शेरनीज के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं लीग का उद्घाटन शाम 6.00 बजे होगा। यह मैच सेज फाल्कन और 4 स्क्वायर वारियर्स के बीच खेला जाएगा। लीग में इण्डिया-ए के लिए खेल चुकी चांदनी शर्मा के अलावा आलराउण्डर संध्या यचादव, सोनाली सिंह, आरजू सिंह, अन्वेषा चटर्जी, बल्लेबाज अंशू तिवारी, शशिबालन, प्रियांशी यादव, प्रियांशी पाण्डेय, आयुषी श्रीवास्तव, गेंदबाज शिल्पी, संध्या क्षेत्री जैसी नामचीन क्रिकेटर विभिन्न टीमों की तरफ से हिस्सा ले रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
