टोक्यो समर डेफ्लिंपिक्स में भारत की प्रांजली प्रशांत धूमल ने 25 मीटर पिस्टल में जीता स्वर्ण
टोक्यो : भारत की प्रांजली प्रशांत धूमल ने जापान की राजधानी टोक्यो में 25वें समर डेफ्लिंपिक्स में सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। यह उनका दूसरा स्वर्ण और इस संस्करण का तीसरा पदक…

टोक्यो : भारत की प्रांजली प्रशांत धूमल ने जापान की राजधानी टोक्यो में 25वें समर डेफ्लिंपिक्स में सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। यह उनका दूसरा स्वर्ण और इस संस्करण का तीसरा पदक है।फाइनल में प्रांजली ने 34 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। यूक्रेन की हलीना मोसीना (32 अंक, रजत) दूसरे स्थान पर रहीं । कोरिया की जीवॉन जिऑन ने 30 अंकों के साथ कांस्य जीता। उन्होंने भारत की अनुया प्रसाद को शूट-ऑफ में मात दी। अनुया चौथे स्थान पर रहीं। इससे पहले प्रांजली अभिनव देशवाल के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। अभिनव ने पुरुषों की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण जीता।फाइनल में प्रांजली ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई। पहले सीरीज में उन्होंने पांच में से चार शॉट्स में निशाना साधा और नौवीं सीरीज तक बढ़त बनाए रखी। इस दौरान वह मोसीना के साथ 30-30 अंकों पर बराबरी पर रहीं। दसवीं और अंतिम सीरीज में प्रांजली ने चार सटीक शॉट लगाए। मोसीना केवल दो ही शॉट लगा सकीं। इसी के साथ भारतीय निशानेबाज ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।क्वालिफिकेशन में भी भारतीय निशानेबाजों का दबदबा रहा। प्रांजली ने शीर्ष दो स्थानों में जगह बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और विश्व डेफ क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड तथा डेफ्लिंपिक्स रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने 573-14x का स्कोर बनाया, जो उनके अपने ही पिछले वर्ष हैनोवर में हुए वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैंपियनशिप में बनाए गए विश्व रिकॉर्ड से बेहतर है। अनुया प्रसाद 569-15x के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। भारतीय निशानेबाज अब तक डेफ्लिंपिक्स में कुल 16 पदक जीत चुके हैं। इनमें सात स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य शामिल हैं। शूटिंग स्पर्धाओं का समापन कल होगा। कल पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा के पदक तय किए जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
