द इंडियन व्यू

टेस्ट में विकेटों की बरसात: 2025 में स्टार्क नंबर-1, सिराज की चमक

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए 2025 बेहतरीन साबित हुआ। स्टार्क ने इस साल अपने प्रदर्शन से क्रिकेट दुनिया में तहलका मचाया है। एशेज सीरीज में उन्होंने केवल गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी टीम…

Ragwendra P Singh
December 27, 2025
2 min read
टेस्ट में विकेटों की बरसात: 2025 में स्टार्क नंबर-1, सिराज की चमक

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए 2025 बेहतरीन साबित हुआ। स्टार्क ने इस साल अपने प्रदर्शन से क्रिकेट दुनिया में तहलका मचाया है।

एशेज सीरीज में उन्होंने केवल गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि बल्ले से भी टीम को महत्वपूर्ण योगदान दिया। टेस्ट क्रिकेट में स्टार्क ने इस साल 11 मैचों में 22 पारियों में कुल 55 विकेट लिए, और यह उनका शानदार 17.32 की औसत वाला प्रदर्शन रहा।

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए भी 2025 यादगार रहा। भले ही उन्होंने वनडे और टी-20 में खेलकर टीम का हिस्सा नहीं बने, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सिराज ने अपनी उपयोगिता साबित की।

उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 19 पारियों में 43 विकेट लेकर मिचेल स्टार्क के बाद इस साल सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। उनकी औसत 27.20 रही।

साभार : गूगल

जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी ने 15 पारियों में 42 विकेट लेकर इस सूची में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी गेंदबाजी के मामले में शानदार साल 2025 का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने 9 मैचों में 17 पारियों में कुल 33 विकेट लिए और अपनी औसत 23.12 बनाए रखी।

बांग्लादेश के तैजुब इस्लाम का नाम भी टॉप-5 गेंदबाजों में शामिल है। इसके अलावा इंग्लैंड के जोश टंग, ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड, दक्षिण अफ्रीका के साइमन हारमर, और पाकिस्तान के नोमान अली भी टॉप-10 में अपनी जगह बनाने में सफल रहे।

जसप्रीत बुमराह के लिए 2025 अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा, फिर भी वे टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष गेंदबाजों की सूची में आठवें स्थान पर रहे।

बुमराह ने 8 टेस्ट मैचों में 14 पारियों में कुल 31 विकेट लिए, औसत 22.16 की शानदार रही। इसके बावजूद, आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 879 पॉइंट्स के साथ वे अभी भी दुनिया के नंबर वन गेंदबाज हैं और लंबे समय से इस स्थान पर काबिज हैं।

2025 में टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) 55 विकेट

मोहम्मद सिराज (भारत) 43 विकेट

ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे) 42 विकेट

बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)-33 विकेट

तैजुल इस्लाम  (बांग्लादेश)-33 विकेट

जोश टंग (इंग्लैंड)-33 विकेट

स्कॉट बोलैंड (ऑस्ट्रेलिया)-32 विकेट

जसप्रीत बुमराह (भारत)-31 विकेट

साइमन हारमर (साउथ अफ्रीका)-30 विकेट

नोमान अली (पाकिस्तान)-30 विकेट

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।