द इंडियन व्यू

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का जलवा, जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाए 498 रन, भारत दौरे से पहले दिखाए तेवर

भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत अगले महीने 20 जून से होने जा रहा है। इस टूर पर टीम इंडिया को 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि मेजबानों ने दौरा शुरू होने से पहले भारत को तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। साभार : गूगल…

Ragwendra P Singh
May 23, 2025
2 min read
टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का जलवा, जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाए 498 रन, भारत दौरे से पहले दिखाए तेवर

भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत अगले महीने 20 जून से होने जा रहा है। इस टूर पर टीम इंडिया को 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। हालांकि मेजबानों ने दौरा शुरू होने से पहले भारत को तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं।

साभार : गूगल

इंग्लैंड को भारत से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना था, 2003 के बाद यह पहला मौका है जब इंग्लिश टीम जिम्बाब्वे से सफेद जर्सी पहनकर भिड़ रही है। मैच के पहले ही दिन मेजबानों ने जिम्बाब्वे के धागे खोल दिए और 3 विकेट पर 498 रन बोर्ड पर लगाए। इस दौरान 3-3 बल्लेबाजों ने शतक जड़े, वहीं जो रूट इतिहास रचने में कामयाब रहे।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड को जैक क्रॉली और बेन डकेट ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए डबल सेंचुरी पार्टनरशिप करते हुए 231 रन बोर्ड पर लगाए। डकेट 134 गेंदों पर 140 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नंबर-3 पर बैटिंग करने आए उप-कप्तान ओली पोप ने रनों की रफ्तार को बिल्कुल कम नहीं होने दिया, जैक क्रॉली के साथ मिलकर उन्होंने खूब तबाही मचाई।

क्रॉली और पोप के बीच भी दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने मिलकर 137 रनों की पार्टनरशिप की। क्रॉली के रूप में इंग्लैंड को दूसरा झटका 368 के स्कोर पर लगा, वह 124 रन बनाकर सिकंदर रजा का शिकार बने। इसके बाद बैटिंग करने आए जो रूट 34 रनों की छोटी पारी खेलकर आउट हो गए, मगर इस पारी के दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया।

दरअसल, इन 34 रनों के साथ रूट टेस्ट क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने में कामयाब रहे। वह इस उपलब्धि को सबसे कम मैचों में हासिल करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 498 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। ओली पोप 169 रन बनाकर नाबाद हैं, उनका साथ हैरी ब्रूक 9 रन बनाकर दे रहे हैं। इंग्लैंड का यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बनाया गया चौथा और कुल 6ठा सबसे बड़ा स्कोर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।