द इंडियन व्यू

टेक महिंद्रा ने अमेरिका के टेक्सास में खोला नया हेडक्वार्टर, कारोबार बढ़ाने में मिलेगी मदद

नई दिल्ली। टेक महिंद्रा ने शुक्रवार को अमेरिका के टेक्सास के प्लेनो में नए हेडक्वार्टर का उद्घाटन किया। कंपनी का यह कदम अमेरिका में उसकी उपस्थिति बढ़ाने में मदद करेगा। यह कदम अमेरिकी बाजार के प्रति कंपनी की बढ़ती…

Ragwendra P Singh
March 7, 2025
2 min read
टेक महिंद्रा ने अमेरिका के टेक्सास में खोला नया हेडक्वार्टर, कारोबार बढ़ाने में मिलेगी मदद

नई दिल्ली। टेक महिंद्रा ने शुक्रवार को अमेरिका के टेक्सास के प्लेनो में नए हेडक्वार्टर का उद्घाटन किया। कंपनी का यह कदम अमेरिका में उसकी उपस्थिति बढ़ाने में मदद करेगा।

यह कदम अमेरिकी बाजार के प्रति कंपनी की बढ़ती प्रतिबद्धता और विभिन्न उद्योगों में तकनीकी इनोवेशन को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका को मजबूत करने के प्रयासों को दिखाता है।

अमेरिका में टेक महिंद्रा का यह 19वां ऑफिस है। यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नॉर्थ टेक्सास में है। यह रीजन अपने बिजनेस इकोसिस्टम और डीप टैलेंट पूल के लिए जाना जाता है।

27,000 स्क्वायर फीट में फैली इस सुविधा में 130 सीटें हैं। इस ऑफिस के जरिए कंपनी टेक्नोलॉजी कंसल्टिंग, कस्टमर सपोर्ट और डिजिटल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगी।

टेक महिंद्रा के इस नए ऑफिस की एक प्रमुख विशेषता इनोवेशन लैब है। यह लैब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में काम करेगी और इनोवेशन में तेजी लाने के लिए रिसर्च एवं डेवलपमेंट प्रयासों को आगे बढ़ाएगी।

प्लेनो के मेयर जॉन बी. मुन्स ने कहा कि टेक इनोवेशन हमारे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। टेक महिंद्रा का नया कार्यालय स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देगा और हमारी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगा, जो एक संपन्न तकनीकी इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

टेक महिंद्रा के अध्यक्ष और अमेरिका लीडरशिप काउंसिल के प्रमुख लक्ष्मणन चिदंबरम ने टेक्सास को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए एक उभरती हुई शक्ति बताया।

चिदंबरम ने कहा, नॉर्थ टेक्सास में एक शीर्ष नियोक्ता होने के कारण हम नई सुविधा के खुलने का स्वागत करते हैं। यह ग्राहकों, पार्टनर्स और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सपोर्ट करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में आईटी और डिजिटल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी टेक महिंद्रा ने 988 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। एक वर्ष पहले समान अवधि में कंपनी को 1,257 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत तक कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 1,50,488 थी।Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…