टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड के तहत रिसर्च, डेवलपमेंट और नवाचार के लिए जारी करेगा फंड
नई दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड के तहत रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन फंड की पहली ओपन कॉल शुरू की। इसका उद्देश्य भारतीय तकनीकी को लैब से बाजार तक…

नई दिल्ली : केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड के तहत रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन फंड की पहली ओपन कॉल शुरू की। इसका उद्देश्य भारतीय तकनीकी को लैब से बाजार तक पहुंचाने में मदद करना है।
इस योजना के तहत सरकार अब निजी कंपनियों और स्टार्टअप्स को कम ब्याज पर लंबे समय के लिए फंडिंग देगी, ताकि वे नई तकनीकी को विकसित कर सकें और बाजार में उतार सकें।
बुधवार को नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह योजना सरकार की पारंपरिक फंडिंग व्यवस्था से अलग है। अब तक सरकार ज्यादातर सीएसआर या दान के जरिए नवाचार को बढ़ावा देती थी, लेकिन अब निजी क्षेत्र को सीधे सरकारी समर्थन दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस फंड का कुल आकार 1 लाख करोड़ रुपये है। इसके तहत
2 से 4 प्रतिशत ब्याज दर पर लोन मिलेगा जो 15 साल तक की अवधि के लिए होगा
। इसके लिए किसी तरह की जमानत नहीं देनी होगी।
सरकार इस योजना के जरिए एआई, ऊर्जा और डीप-टेक जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले स्टार्टअप्स और कंपनियों को प्रोत्साहित कर रही है। यह फंड उन तकनीक के लिए है जो कम से कम टीआरएल -4 स्तर तक पहुंच चुकी हैं।
मंत्री ने बताया कि पहली कॉल में अब तक 191 प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें से ज्यादातर निजी क्षेत्र से आए हैं। इससे यह साफ होता है कि उद्योग जगत को सरकार की इस पहल पर भरोसा है।
इस कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट बोर्ड और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
सरकार ने नवाचार करने वालों, उद्योग जगत और मीडिया से अपील की है कि वे इस योजना की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, ताकि देशभर की योग्य कंपनियां इसका लाभ उठा सकें।
उल्लेखनीय है कि आरडीआई फंड को जुलाई 2025 में कैबिनेट की मंजूरी मिली थी और नवंबर 2025 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी। यह फंड स्वदेशी तकनीक क्षमताओं को बढ़ाने और भारत की नवाचार-आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की लंबी अवधि की योजना का हिस्सा है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
