द इंडियन व्यू

टी20 विश्व कप पर संशय: लिटन दास बोले—नहीं पता बांग्लादेश खेलेगा या नहीं

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने अनिश्चितता जताते हुए कहा कि फिलहाल उन्हें इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है कि उनकी टीम अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा ले पाएगी या नहीं। बांग्लादेश ने बीसीसीआई के निर्देशों…

Ragwendra P Singh
January 21, 2026
2 min read
टी20 विश्व कप पर संशय: लिटन दास बोले—नहीं पता बांग्लादेश खेलेगा या नहीं

बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने अनिश्चितता जताते हुए कहा कि फिलहाल उन्हें इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं है कि उनकी टीम अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा ले पाएगी या नहीं।

बांग्लादेश ने बीसीसीआई के निर्देशों के बाद तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किये जाने के मद्देनजर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत टीम भेजने से इनकार कर दिया है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के कारण दोनों देशों के राजनयिक संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।

दास के हवाले से एक क्रिकेट साइट ने लिखा ,‘‘ अगर हमें पता होता कि विश्व कप में ग्रुप चरण में हमें किनसे खेलना है या किस देश में खेलना है तो काफी मदद मिलती।’’

उन्होंने कहा ,‘‘हमने टीम का ऐलान कर दिया है लेकिन किसी खिलाड़ी को नहीं पता कि किस देश में या किसके खिलाफ खेलना है। मेरी तरह पूरे बांग्लादेश को इस बारे में कुछ नहीं पता है।’’

साभार : गूगल

बांग्लादेश ने उसके मैच श्रीलंका में कराने की मांग की है। इस बारे में पूछने पर दास ने कहा ,‘‘ क्या आपको पक्का यकीन है कि हम विश्व कप खेल रहे हैं।

विश्व कप में अभी समय है और हमें पता ही नहीं है कि हम जा रहे हैं या नहीं।’’ उन्होंने भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव पर किसी सवाल का जवाब नहीं दिया लेकिन कहा कि खिलाड़ी क्रिकेट बोर्ड के फैसले के साथ होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।