टी20 विश्वकप: कोलंबो में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का साया
नई दिल्ली : आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में आज (रविवार) भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 07 बजे से खेला जाएगा। हालांकि…

नई दिल्ली : आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में आज (रविवार) भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह बहुप्रतीक्षित मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 07 बजे से खेला जाएगा। हालांकि ग्रुप 'ए' के इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कोलंबो में स्थानीय समयानुसार रविवार दोपहर 2:00 बजे के बाद बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, कोलंबो में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमों ने अब तक टूर्नामेंट में दो-दो मैच खेले हैं और दोनों ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं। भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया है, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम चार अंकों और +3.050 के नेट रन रेट के साथ ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम के भी दो मैचों में जीत के साथ चार अंक हैं और +0.932 के नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच यह मुकाबला न केवल रोमांचक होने की उम्मीद है बल्कि ग्रुप की अंक तालिका पर भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
