द इंडियन व्यू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, गिल बाहर

नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी–मार्च 2026 में होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार, 20 दिसंबर को बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली 15…

Ragwendra P Singh
December 20, 2025
2 min read
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान, गिल बाहर

नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी–मार्च 2026 में होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शनिवार, 20 दिसंबर को बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा की। चयन में सबसे बड़ा फैसला शुभमन गिल को बाहर रखना रहा, जबकि शानदार फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को स्क्वॉड में जगह मिली है।

 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया टी20 सीरीज में शुभमन गिल का प्रदर्शन चयनकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर सका। शुरुआती दो मुकाबलों में वह महज 4 और 0 रन ही बना पाए, जबकि धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 में 28 रन की पारी खेलने के बावजूद वह अपनी लय में नजर नहीं आए। इसी कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल नहीं किया गया।

 

दूसरी ओर, ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 517 रन बनाए। उनकी यह निरंतरता और बड़े स्कोर बनाने की क्षमता ऐसे समय पर सामने आई, जब टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चयन बेहद अहम था।

 

बीसीसीआई ने इसके साथ ही अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का चयन किया है। इस मौके पर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। यही टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज भी खेलेगी।

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम:

 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

 

-------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…