टी-20 विश्व कप की तैयारियों में मदद करेंगे मलिंगा, श्रीलंका ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
कोलंबो : आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमें जोर-शोर से अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसी कड़ी में…

कोलंबो : आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमें जोर-शोर से अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। इसी कड़ी में श्रीलंका क्रिकेट ने एक अहम और बड़ा फैसला लेते हुए अपने पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को टीम का सलाहकार तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
मलिंगा आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम की तैयारियों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति अल्पकालिक आधार पर की गई है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अनुसार मलिंगा 15 दिसंबर से 25 जनवरी तक, यानी लगभग एक महीने तक टीम के साथ काम करेंगे। बोर्ड ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि लसिथ मलिंगा आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के दौरान श्रीलंका के तेज गेंदबाजों को मार्गदर्शन देंगे। श्रीलंका क्रिकेट का उद्देश्य मलिंगा के विशाल अंतरराष्ट्रीय अनुभव और अंतिम ओवरों में उनकी असाधारण गेंदबाजी कौशल का लाभ उठाना है। खासकर टी-20 फॉर्मेट में, ताकि विश्व कप के लिए टीम की तैयारियों को मजबूत किया जा सके।
मलिंगा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। 42 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी ने 84 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 107 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के बाद से टी-20 फ्रेंचाइजी लीग में खिलाड़ियों को सलाह और कोचिंग दी है। उन्होंने 2022 में श्रीलंका के गेंदबाजी रणनीति कोच की भूमिका भी निभाई थी। टी-20 क्रिकेट में अपनी यॉर्कर गेंदबाजी और अंतिम ओवरों में विशेषज्ञता के लिए मशहूर मलिंगा की मौजूदगी से श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों को तकनीकी और मानसिक रूप से मजबूती मिलने की उम्मीद है।
श्रीलंकाई टीम टी-20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 8 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
