द इंडियन व्यू

टीसीसी की जीत में अफसर सिद्दीकी ने दिखाया कमाल

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अफसर सिद्दीकी (नाबाद 116 रन) के तेजतर्रार शतक की सहायता से टीसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस को 71 रन से…

Ragwendra P Singh
December 28, 2025
1 min read
टीसीसी की जीत में अफसर सिद्दीकी ने दिखाया कमाल

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच अफसर सिद्दीकी (नाबाद 116 रन) के तेजतर्रार शतक की सहायता से टीसीसी ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मैच में लाइव टीवी एक्सप्रेस को 71 रन से शिकस्त दी।

आरडीएसओ स्टेडियम पर टीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवर में तीन विकेट पर 215 रन का विशाल स्कोर बनाया। अफसर सिद्दीकी ने 45 गेंदों पर 7 चौके व 10 छक्के से नाबाद 116 रन की शतकीय पारी खेली।

मयंक ने 27 गेंदों पर 7 चौके व एक छक्के से 50 रन बनाते हुए अर्धशतक जड़ा। लाइव टीवी एक्स्पेस से पीयूष कुसुमवाल को दो विकेट की सफलता मिली। जवाब में लाइव टीवी एक्सप्रेस निर्धारित ओवर में तीन विकेट पर 144 रन ही बना सका।

सलामी बल्लेबाज अरविंद वर्मा ने 60 गेंदों पर 15 चौके व एक छक्के से नाबाद 100 रन की शतकीय पारी खेली लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का सहयोग नहीं मिल सका। टीसीसी से हनी जाफरी, परवेज सिद्दीकी व तारिक सिद्दीकी को एक-एक विकेट की सफलता मिली।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।