द इंडियन व्यू

टीम इंडिया से भिड़ने के लिए तैयार कीवी टीम, सैंटनर की कप्तानी में 16 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित

टीम इंडिया के खिलाफ अगले महीने शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम भारत से दो-दो हाथ करने उतरेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सिलेक्टर्स…

Ragwendra P Singh
September 23, 2026
3 min read
टीम इंडिया से भिड़ने के लिए तैयार कीवी टीम, सैंटनर की कप्तानी में 16 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित

टीम इंडिया के खिलाफ अगले महीने शुरू हो रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम भारत से दो-दो हाथ करने उतरेगी।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के सिलेक्टर्स ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान इस सीरीज के लिए किया है। 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज के बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन भी होना है और फिर दो मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत खेली जाएगी, जो बहुत ज्यादा अहम है।

16 सदस्यीय टीम में 7 तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है, जो इस सिलेक्शन की सबसे बड़ी हाईलाइट है। ऐसे में संभावना है कि भारत भी कुछ अतिरिक्त तेज गेंदबाजों के साथ न्यूजीलैंड जाएगा। इसके अलावा इस टीम में 13 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो फरवरी-मार्च में भारत में आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेले थे। इनमें चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने वाले माइकल ब्रेसवेल और एडम मिल्ने का नाम भी शामिल है। मिल्ने करीब एक साल से न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले हैं।

साभार : गूगल

तेज गेंदबाजी में एडम मिल्ने के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, जैकब डफी, जैक फाउल्कस और नैथन स्मिथ का नाम शामिल है। बैटिंग ऑलराउंडर रचिन रविंद्र इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वे चोट के कारण टीम से बाहर हैं। एक शूट के दौरान उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया था। वे वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, जो नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगी। वहीं, बेन सीयर्स को लेकर बोर्ड ने जानकारी दी है कि वे अभी चोट से उबर रहे हैं। वे रिहैब के प्रोसेस में रहेंगे।

टी-20 विश्वकप 2026 फाइनल के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी, जब 22 अक्टूबर को पहला टी20 इंटरनेशनल मैच हेग्ले ओवल में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि इंडिया सीरीज एक रोमांचक मौका है।

वाल्टर ने कहा, “इंडिया का हमारे यहां स्वागत करना और गर्मियों की शुरुआत करना बहुत बढ़िया होगा। इंडिया एक क्वालिटी टीम है और एक चैलेंजिंग अपोनेंट्स हैं, इसलिए कीवी फैंस के सामने अपने ही हालात में उनका सामना करना वाकई रोमांचक है।”

न्यूजीलैंड टीम : मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, ज़ैक फाउल्केस, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट और नाथन स्मिथ

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।