द इंडियन व्यू

टीबी मुक्त भारत के तहत जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के सांसदों के साथ की बैठक

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को महाराष्ट्र के सांसदों के साथ “पार्लियामेंटेरियन्स चैम्पियनिंग ए टीबी मुक्त भारत” के तहत बैठक की। यह बैठक संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान नई महाराष्ट्र सदन के…

Ragwendra P Singh
December 3, 2025
2 min read
टीबी मुक्त भारत के तहत जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र के सांसदों के साथ की बैठक

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को महाराष्ट्र के सांसदों के साथ “पार्लियामेंटेरियन्स चैम्पियनिंग ए टीबी मुक्त भारत” के तहत बैठक की। यह बैठक संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान नई महाराष्ट्र सदन के प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित हुई, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सांसद उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य टीबी-मुक्त भारत अभियान को गति देना और सांसदों की भूमिका को और मजबूत करना था।जेपी नड्डा ने भारत की टीबी उन्मूलन यात्रा में हासिल हुई प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि 2015 से 2024 के बीच भारत ने टीबी मामलों में 21 प्रतिशत की कमी दर्ज की है, जो वैश्विक औसत की तुलना में लगभग दोगुनी है। उन्होंने बताया कि भारत में टीबी उपचार सफलता दर 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जबकि वैश्विक औसत 88 प्रतिशत है।उन्होंने महाराष्ट्र को टीबी-मुक्त भारत अभियान में अग्रणी राज्य बताते हुए सांसदों के योगदान की सराहना की।स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में कहा कि एआई-सक्षम हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनों और ट्रूनैट तकनीक ने टीबी की जांच को तेज, सटीक और अधिक सुलभ बनाया है। उन्होंने बताया कि अब देश में संवेदनशील और पिछड़े वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर उनकी स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जा रही है।नड्डा ने निक्षय मित्रों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया, जो टीबी मरीजों के सहयोगी के रूप में अभियान को मजबूत बना रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) की मदद से मरीजों की पोषाहार और अन्य आवश्यक जरूरतें पूरी कर रही हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जन भागीदारी यानी जनता की सक्रिय भागीदारी टीबी उन्मूलन मिशन की आधारशिला है।महाराष्ट्र के सांसदों ने बैठक में टीबी-मुक्त भारत मिशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जन-जागरूकता, सामुदायिक निगरानी और स्थानीय स्तर पर सक्रिय भागीदारी के माध्यम से इस अभियान को और तेज करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…